महाराष्ट्र: नहीं थम रहे बच्चों और महिलाओं के खिलाफ अपराध, पालघर में 5 साल की बच्ची की साथ दुष्कर्म

मुंबई: महाराष्ट्र के पालघर जिले के बोईसर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. बोईसर पुलिस ने पीड़ित बच्ची के परिवार के बयान के आधार पर एक 12 साल के आरोपी वर्षीय बच्चे के खिलाफ धारा 376 और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई.

बोईसर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, यह मामला बीती रात दर्ज हुआ. पीड़ित बच्ची को अचानक से पेट में दर्द हुआ जिसके बाद पीड़ित बच्ची के परिवार वाले बच्चे को लेकर एक नजदीकी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे. हॉस्पिटल पहुंचने के बाद डॉक्टर ने जब मेडिकल जांच किया और परिवार को बताया की बच्ची के साथ कुछ गलत व्यवहार हुआ है.

माँ के पूछने के बाद बच्ची ने अपनी मां को पूरी घटना के बारे में बताया. जिसके बाद नजदीकी बोईसर पुलिस स्टेशन पहुंचकर पीड़ित के परिवार ने आरोपी 12 वर्षीय बच्चे के खिलाफ मामला दर्ज कराया.

पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई , हालांकि अभी तक गिरफ्तारी नहीं की गई है. पुलिस ने बताया कि मामला बीती रात दर्ज हुआ इसलिए अभी तक बच्चे को हिरासत में नहीं लिया गया. आज बच्चे को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह में भेज दिया जाएगा.

सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल इस हफ्ते आएंगे भारत, पीएम मोदी से मुलाकात संभव

Dengue Cases: मध्य प्रदेश में डेंगू बनता जा रहा आफत, केवल इंदौर में 139 मामले आए सामने

PM UP Visit: नोएडा से लेकर अलीगढ़ तक सुरक्षा व्यवस्था चुस्त, पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News