महाराष्ट्र में रात 12 बजे तक खोले जा सकेंगे रेस्तरां और भोजनालय, राज्य सरकार ने दी इजाजत

Maharashtra News: महाराष्ट्र में रेस्तरां और भोजनालय मध्यरात्रि तक खुले रह सकते हैं. महाराष्ट्र सरकार ने सभी रेस्तरां और भोजनालय को मध्यरात्रि तक संचालन की अनुमति दे दी है. राज्य के मुख्य सचिव सीताराम कुंते की तरफ से मंगलवार को जारी एक सरकारी अधिसूचना में यह जानकारी दी गई. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने एक दिन पहले ही राज्य के कोविड कार्य बल के साथ बैठक कर अधिकारियों को रेस्तरां और दुकानों के संचालन के घंटे बढ़ाने संबंधी दिशानिर्देश तैयार करने के निर्देश दिए थे.

अधिसूचना में कहा गया, ‘‘सभी रेस्तरां और भोजनालयों को मध्यरात्रि 12 बजे तक संचालन की अनुमति दी जाती है और अन्य प्रतिष्ठान जिन्हें संचालन की अनुमति दी गई है, वे रात 11 बजे तक संचालन कर सकते हैं.’’ राज्य सरकार ने 22 अक्टूबर से इंटरटेनमेंट पार्क, सिनेमाघर और थियेटर को खोलने की अनुमति दे दी. हालांकि, इंटरटेनमेंट पार्क में वाटर राइड की अभी इजाजत नहीं दी गई है.

बता दें कि बीएमसी ने सोमवार को शहर के सिनेमा हॉल, थिएटर और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए सभागारों को 22 अक्टूबर से कोविड-19 दिशानिर्देशों के साथ फिर से खोलने की अनुमति दे दी. एक परिपत्र में नगर निकाय ने कहा कि इन प्रतिष्ठानों को फिर से खोलने से संबंधित एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया), जो महाराष्ट्र सरकार द्वारा तीन अलग-अलग आदेशों के माध्यम से जारी किए गए थे, बीएमसी के अधिकार क्षेत्र में आने वाले इलाकों में लागू होंगे. पिछले हफ्ते महाराष्ट्र सरकार ने राज्य भर में 50 फीसदी क्षमता के साथ सिनेमा हॉल, ड्रामा थिएटर और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए सभागारों को फिर से खोलने के संबंध में एसओपी जारी किए थे.

महाराष्ट्र में सोमवार को कोविड-19 के 1,485 नए मामले सामने आए, जो कि पिछले 17 महीने में सबसे कम है. संक्रमण से 27 लोगों की मौत हुई. इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों और मृतकों की संख्या बढ़कर क्रमश: 65,93,182 और 1,39,816 हो गई. महाराष्ट्र में 28,008 मरीजों का उपचार चल रहा है.

राजस्थान में डेंगू के केस में बढ़ोतरी, अब तक 10 की मौत, मेडिकल स्टाफ की छुट्टियों पर लगी रोक

Defamation Suit Case: शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने शर्लिन चोपड़ा के खिलाफ किया 50 करोड़ रुपये का मानहानि केस

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News