मुंबई: राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) और उद्धव ठाकरे की शिवसेना इन दिनों आमने सामने है. लाउडस्पीकर और हनुमान चालीसा विवाद के बाद अब मनसे ने दादर के शिवसेना भवन के सामने पोस्टर लगाया है. इस पोस्ट में मनसे ने स्व. बालासाहेब ठाकरे को सम्बोधित पत्र लिखा है. मनसे ने संबोधन में राज ठाकरे को बालासाहेब का विरासत संभालने वाला बताया है.

पोस्टर में क्या लिखा है?

”माननीय बालासाहेब,

देखो, आपके सुपुत्र मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे हिन्दू होकर हनुमान चालीसा गाने पर रोक लगा रहे हैं. हिंदुओं ने लगाए भोंगे निकलवा रहे हैं. आपका ठाकरे बच्चा, आपकी विरासत सही मायने में राज ठाकरे चला रहे है. हिंदुओ के मुद्दे पर उद्धव ठाकरे को सद्बुद्धि दे.

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना”

सुरक्षाकर्मियों ने हटाया पोस्टर

हालांकि अब पोस्टर को सेना भवन के सुरक्षाकर्मियों ने हटा दिया है. शनिवार को मुंबई के शिवाजी पार्क में एक रैली को संबोधित करते हुए राज ठाकरे ने कहा था, ‘मस्जिदों में लाउडस्पीकर इतनी तेज आवाज में क्यों बजाया जाता है? अगर इसे नहीं रोका गया, तो मस्जिदों के बाहर तेज आवाज में हनुमान चालीसा बजाने वाले स्पीकर लगाए जाएंगे.'

राज ठाकरे की मांग बीजेपी के एजेंडे का हिस्सा- सरकार

बता दें कि बीजेपी ने राज ठाकरे की इस मांग का समर्थन किया था. इस संबंध में एक सवाल के जवाब में महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल ने कहा कि ऐसी मांगें बीजेपी के एजेंडे का हिस्सा हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी पड़ोसी राज्य कर्नाटक और अन्य राज्यों में भी इस मुद्दे को उठा रही है. उन्होंने कहा, ‘‘मैंने पहले भी कई बार कहा है कि लोगों में बेचैनी पैदा कर हिंदू वोटों का ध्रुवीकरण करने के लिए इस तरह के आंदोलन किए जाते हैं.’’

राज ठाकरे के बयान से पार्टी के नेता नाराज

राज ठाकरे की टिप्पणी को लेकर उनकी पार्टी के नेता भी नाराज़गी जाहिर कर रहे हैं. महाराष्ट्र नवनिर्माण वाहटुक सेना के उपाध्यक्ष शाबाज पंजाबी ने इस्तीफा दे दिया है. उनके बाद पिछले दो दिनों में मनसे छोड़ने वाले मुस्लिम सदस्यों की संख्या दो हो गई है. पंजाबी ने कहा, ‘मुस्लिम समुदाय के कई लोग मेरे इलाके में रहते हैं, जिनके साथ मेरे अच्छे संबंध हैं. लाउडस्पीकर और मदरसों पर राज ठाकरे का बयान गलत है.” पुणे में मनसे के एक शाखा अध्यक्ष मजीद शेख ने सोमवार को मनसे में ‘सांप्रदायिकता’ का विरोध करते हुए इस्तीफा दे दिया था.

यह भी पढ़ें-

Foundation Day पर पीएम मोदी ने BJP कार्यकर्ताओं को दिया मंत्र, बोले- आज देश के पास नीति भी, नीयत भी

गोरखनाथ मंदिर अटैक में नया खुलासा! घर की छत पर बंदूक चलाने की प्रैक्टिस करता था मुर्तजा, बरामद हुई एयरगन

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट