मायावती ने राजस्थान में दलित की हत्या पर कांग्रेस को घेरा, बीजेपी की कार्यशैली पर भी उठाए सवाल

लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने राजस्थान, उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी और जम्मू-कश्मीर में हाल में हुई हिंसक वारदातों के लिए संबंधित सरकारों की आलोचना की. मायावती ने रविवार को सिलसिलेवार ट्वीट में राजस्थान के हनुमानगढ़ में दलित की पीट-पीट कर हत्या के मामले में राज्य की सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार की कथित ‘चुप्पी’ पर सवाल उठाए हैं.

दलितों के नाम पर घड़ियाली आँसू बंद करें कांग्रेस- मायावती

उन्होंने कहा "राजस्थान के हनुमानगढ़ में दलित की पीट-पीट कर की गई हत्या अति-दुखद व निन्दनीय है, लेकिन कांग्रेस आलाकमान चुप क्यों? क्या छत्तीसगढ़ व पंजाब के मुख्यमंत्री वहाँ जाकर पीड़ित परिवार को 50-50 लाख रुपये की मदद देंगे? बसपा जवाब चाहती है. वरना दलितों के नाम पर घड़ियाली आँसू बहाना बन्द करें."

[tw]https://twitter.com/Mayawati/status/1447015907033632768?s=20[/tw]

बीजेपी की कार्यशैली पर उठाया सवाल

मायावती ने एक अन्य ट्वीट में उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी की घटना का जिक्र करते हुए कहा "लखीमपुर खीरी जघन्य कांण्ड में केन्द्रीय मंत्री (गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा) के बेटे का नाम सुर्खियों में आना बीजेपी सरकार की कार्यशैली पर अनेक सवाल खड़े करता है. ऐसे में भाजपा अपने मंत्री से खुद ही इस्तीफा ले तभी वहाँ पीड़ित किसानों को कुछ न्याय की उम्मीद हो सकती है."

केंद्र सरकार उठाए सख्त कदम- मायावती

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने जम्मू कश्मीर में हाल में आतंकवादियों द्वारा दो लोगों की हत्या किए जाने का मामला उठाते हुए कहा "जम्मू-कश्मीर में आए दिन आतंकियों द्वारा की जा रही निर्दोष लोगों की हत्या अति दुखद व शर्मनाक है. बसपा केन्द्र सरकार से सख्त कदम उठाने की मांग करती है."

यह भी  पढ़ें

केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री नकवी बोले- भारत में हज 2022 की प्रक्रिया 100 फीसदी डिजिटल होगी

लखीमपुर हिंसा: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा- राहुल गांधी का दौरा पॉलिटिकल टूरिज्म से है प्रेरित

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News