मुंबईः महाराष्ट्र रेलवे पुलिस ने एनसीबी के एक अधिकारी को गिरफ्तार किया है. इस अधिकारी पर एक महिला ने चलती ट्रेन में छेड़छाड़ का आरोप लगाया था. जिस ट्रेन में छेड़छाड़ को लेकर मामला दर्ज हुआ है वह हैदराबाद-पुणे के बीच चलती है. गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आपीसी की धारा 354 के तहत मामला दर्ज किया गया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम दिनेश चव्हाण है. आरोपी अधिकारी को परली रेलवे पुलिस ने गिरफ्तार किया है. परली रेलवे स्टेशन औरंगाबाद रेलवे यूनिट के तहत आता है.

एनसीबी अधिकारी की हरकतों से परेशान हुई महिला

आधिकारियों के मुताबिक दिनेश चव्हाण हैदराबाद से पुणे की ओर लौट रहा था. वह हैदराबाद कोर्ट के एक मामले में जारी सुनवाई में शामिल होने गया था और पुणे लौट रहा था. जिस कंपार्टमेंट में वह यात्रा कर रहा था वहीं एक 25 साल की महिला भी यात्रा कर रही थी. महिला ने बताया कि एनसीबी के अधिकारी ने उसे गलत तरीके से छूने की कोशिश की. महिला ने बताया कि वह एनसीबी अधिकारी की हरकतों से परेशान हो गया जिसके बाद शोर मचाना शुरू कर दिया. जिसके बाद मौके पर कई यात्री पहुंच गए तब जाकर मामला कंट्रोल में हुआ.

एनसीबी के जोनल डायरेक्टर का बयान

गिरफ्तारी के बाद एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि दिनेश कई दिनों से छुट्टी पर है और निजी समस्या के कारण वह ड्यूटी के बाहर चल रहा है. गिरफ्तार अधिकारी को लेकर उन्होंने बताया कि दिनेश हमारे कोई भी ऑपरेशन में शामिल नहीं रहता था. जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने कहा कि कुछ महीना पहले दिनेश का एक्सीडेंट हुआ था. एक्सीडेंट के बाद से वह काफी परेशान चल रहा था.

Weather Updates: इन राज्यों में हो सकती है झमाझम बारिश, जानें दिल्ली के मौसम का हाल

Air Force Day 2021: आज मनाया जा रहा वायुसेना दिवस, जानें इसका इतिहास और महत्व

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट