मुंबई के आरे में तेंदुए के अटैक की एक और घटना सामने आई है. इस बार तेंदुए ने एक 64 वर्ष की बुजुर्ग महिला को अपना निशाना बनाया और उनपर अटैक कर दिया. तेंदुए के इस अटैक में बुजुर्ग महिला जख्मी हो गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है.

महिला ने दिखाई जबरदस्त बहादुरी

तेंदुए ने जब महिला पर अटैक किया तो बुजुर्ग महिला ने जबरदस्त बहादुरी का परिचय दिया औऱ अपने लाठी से तेंदुए को पीटने लगी. महिला द्वारा हुए पलटवार से तेंदुआ वहां से भाग खड़ा हुआ.

घटना आरे कॉलनी के सीईओ कार्यलय की है. जहां महिला बुधवार को अपने घर के बाहर करीब रात आठ बजे बैठी हुई थी. महिला अपने घर के बाहर अपनी छड़ी लेकर बैठी हुई थी. तभी घात लगाए तेंदुए ने महिला पर अचानक अटैक कर दिया. इस दौरान महिला ने अपनी सूझबूझ का शानदार परिचय दिया और अपनी छड़ी से तेंदुए के मुंह पर लगातार वार किया. महिला के वार के बाद तेंदुआ वहां से भाग खड़ा हुआ. महिला पर तेंदुए के अटैक की यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

[tw]https://twitter.com/sohitmishra99/status/1443263796886192128?s=20[/tw]

15 दिनों में हो चुके हैं 6 हमले

मुंबई के आरे में तेंदुए द्वारा हमले की यह छठी घटना है. सभी घटना सिर्फ 15 दिनों के अंदर घटी है. दो दिन पहले ही आरे कॉलनी में तेंदुए ने 4 साल के बच्चे को खेलने के दौरान उठा लिया था और उसपर अटैक कर दिया था. इस दौरान भी उसे काफी चोट आई थी और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था.

इन हमलों पर वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह सारे अटैक 2 साल के एक ही तेंदुए द्वारा किया जा रहा है. स्थानीय लोगों की काफी दिनों से यह मांग है कि रात में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और इलाके में अधिक तेज रौशनियों वाली लाइटों की व्यवस्था की जाए. लेकिन उनकी यह मांग अनसुनी है.

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट