Eid e Milad: मुंबई में मंगलवार को ईद-ए-मिलाद के मौके पर पांच-पांच ट्रकों के साथ केवल दो जुलूस निकालने की अनमुति दी गयी है और हर ट्रक पर बस पांच लोग ही होने चाहिए. कोरोना को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. एक अधिकारी ने बताया कि एक जुलूस शहर में और दूसरा उपनगरीय क्षेत्र में निकाला जाएगा.

उन्होंने कहा, ‘‘ हर जुलूस में पांच पांच ट्रक एवं हर ट्रक पर अधिकतम पांच लोग होंगे. स्थानीय पुलिस से पूर्वानुमति लेनी होगी एवं मास्क लगाने, हैंड सेनेटाइजर का इस्तेमाल करने एवं आपस में दूरी रखने जैसे सभी कोविड-19 नियमों का पालन करना होगा. ’’

अधिकारी ने बताया कि स्थानीय थानों के कर्मियों, राज्य रिजर्व पुलिस बल की तीन कंपनियां तथा स्थानीय हथियार इकाई के 700 कर्मी एवं होमगार्ड के 500 जवान कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए तैनात किये गये हैं.

महाराष्ट्र में कोरोना के मामले
महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 1,485 नए मामले सामने आए जो पिछले 17 महीनों में किसी एक दिन की न्यूनतम संख्या है. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि इस बीमारी के कारण 27 और मरीजों की मौत हो गयी. प्रदेश में अब तक 65,93,182 लोग इस घातक वायरस से संक्रमित हो चुके हैं वहीं मृतकों की संख्या बढ़कर 1,39,816 हो गयी है. इस दौरान राज्य में 2,000 से अधिक मरीज स्वस्थ हो गए. एक दर्जन जिलों में संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया. मुंबई जिले में संक्रमण के सबसे अधिक 371 नए मामले सामने आए हैं.

कोवैक्सीन पर भारत बायोटेक से WHO ने मांगी कुछ और जानकारी, आपात इस्तेमाल पर बैठक जल्द

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट