मुंबईः कोरोना काल में सभी स्कूल और क्लासेस ऑनलाइन माध्यम से चलाए जा रहे हैं. मुंबई के शाहूनगर इलाक़े में एक ऐसे ही ऑनलाइन क्लास के दौरान एक विद्यार्थी अश्लील हरकतें करने लगा. शाहूनगर पुलिस ने बताया की यह मामला उस समय का है जब 9वीं कक्षा की ऑनलाइन पढ़ाई चल रही थी. पुलिस का मानना है कि नाबालिग बच्चों को दिए गए ज़ूम आईडी में से किसी एक आईडी का इस्तेमाल कर आरोपी ने ऑनलाइन क्लास में प्रवेश लिए था. प्रवेश के बाद उसने अश्लील हरकत करना शुरू कर दिया जो कि सभी लोगों को दिखा.

इस मामले के सामने आने के बाद स्कूल ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही शाहूनगर पुलिस ने अज्ञात शख़्स के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर उसे ढूंढने का काम शुरू कर दिया है. हालांकि अभी तक इस मामले में पुलिस को सफलता हाथ नहीं लगी है.

इससे पहले भी घट चुकी है घटना

आपको बता दें की कुछ महीने पहले इसी तरह का एक मामला साकिनाका पुलिस स्टेशन में भी दर्ज हुआ था जहां पर ऑनलाइन क्लास में एक बच्चे ने अश्लील हरकत की थी. पुलिस ने उसे दूसरे राज्य में लोकेट किया और बाद में पता चला की वो लड़का नाबालिग था और बच्चे से पूछने पर उसने बताया था की उसने ऐसे ही कर दिया. इसी तरह का एक और मामला मुंबई में दर्ज हो चुका है. यह तीसरा मामला सामने आया है जिसके बाद से कई माता-पिता को ऑनलाइन क्लास से डर भी लगने लगा है.

NHRC ने ‘फर्जी मुठभेड़ों’ के मामले पर असम के डीजीपी से मांगी कार्रवाई रिपोर्ट, 4 सप्ताह का दिया समय

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में जमकर बरसे बादल, अगले तीन-चार दिनों तक बारिश का अनुमान

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट