मुंबई: BMC ने ‘Mobile Van’ सेवा की शुरुआत की, टीकाकरण अभियान में आएगी तेजी

मुंबई महानगर पालिका ने लोगों तक टीकाकरण की सेवा दिलाने के लिए "Mobile Van" की शुरुआत की है. यह सेवा बेस्ट के बस में दी जा रही है और खासकर उन इलाकों में तैनात होती है जहां ज्यादा भीड़ होती है. इस बस का उपयोग कर उन लोगों को वैक्सीन दी जा रही है जो अब तक नहीं लगवा सके हैं.

नागरिक टीकाकरण बस सुविधा से बेहद खुश हैं- डॉक्टर

मुंबई के अंधेरी रेलवे स्टेशन के बाहर यह बस लोगों के सेवा के लिए रखी गई है जिसमें डॉक्टर नर्स और स्टाफ मेंबर मौजूद होते हैं. डॉ प्रशांत पंचाल का कहना है कि, "बस में रेजिस्ट्रेशं और वेटिंग के लिए भी बैठने की सुविधा की गई है. को-वैक्सीन और कोविशील्ड दोनों वैक्सीन उपलब्ध हैं और "On-Spot Registeration" की सुविधा भी दी गई है. नागरिक इस सुविधा से काफी खुश हैं."

लोगों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही- असिस्टेंट कमिश्नर

मोबाइल वैन की सुविधा दादर में भी शुरू की गई है जहां आज से इसकी शुरुआत हुई है. असिस्टेंट कमिश्नर किरण दिघवकर का कहना है कि, "यह वैन खास कर उन इलाकों में जायेगी जहां ज्यादा भीड़ होती है. इस नए उपाय को इसीलिए लाया है क्योंकि लोग केंद्र पर जाना बंद कर दिए हैं और इसीलिए हम लोगों तक पहुंचने की कोशिश करेंगे."

यह भी पढ़ें.

सेना प्रमुख नरवणे दो दिनों के जम्मू दौरे के पर पहुंचे, सुरक्षा स्थिति का जायजा लेंगे

Maharashtra News: महाराष्ट्र में फिर से खुलेंगे एम्यूजमेंट पार्क, रेस्टोरेंट्स और दुकान खोलने की समयसीमा भी बढ़ेगी

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News