
<p style="text-align: justify;">मुंबई पुलिस जल्द ही मुंबई एनसीबी के ज़ोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े को समन भेज पूछताछ के लिए बुला सकती है. वानखेड़े के जासूसी के आरोपों के बाद मुंबई पुलिस कमिश्नर में एडिशनल कमिश्नर रैंक के अधिकारी को मामले की जांच के आदेश दिए थे. बता दें की वानखेड़े ने आरोप लगाया था की मुंबई पुलिस के लोग उनका पीछा कर रहे हैं और उनके मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है. वानखेड़े के मुताबिक़ इसी संदर्भ में दो मुंबई पुलिसकर्मियों ने उनका क़ब्रिस्तान से सीसीटीवी फ़ुटेज लिया था. कब्रिस्तान पर वानखेड़े अक्सर जाते हैं जहां उनकी मां की कब्र है.</p> <p style="text-align: justify;">इस बीच समीर वानखेड़े की कथित जासूसी मामले में अहम खुलासा हुआ. सीसीटीवी में दिख रहे दोनों कॉन्स्टेबल ओशिवारा के डिटेक्शन विभाग में है. सूत्रों में बताया जैसे ही इनकी तस्वीर मीडिया में आई वैसे ही दोनों से उनके वरिष्ठ अधिकारियों ने पूछताछ की. पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्हें याद नहीं की यह फ़ोटो कब का है और उन्हें यह भी याद नहीं है कि वे लोग वहां क्यों गए थे.</p> <p style="text-align: justify;"><iframe title="YouTube video player" src="https://www.youtube.com/embed/odmHZVWb7ws" width="560" height="315" frameborder="0" allowfullscreen="allowfullscreen"></iframe></p>
About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट






