बॉलिवुड अभिनेत्रा कंगना रनौत नई मुश्किलों में घिरती नजर आ रही हैं. मानहानि के मामले में उनको नोटिस जारी हुआ है. बठिंडा की एक अदालत ने उनको 9 अप्रैल को अदालत में पेश होने के निर्देश दिये हैं. दरअसल बठिंडा के बहादुरगढ़ जंडिया की एक वर्षीय बुजुर्ग महिला महिंदर कौर पर मानहानि का केस दायर किया था.

प्रतिष्ठा को कम करने का आरोप

कंगना ने इस बुजुर्ग महिला पर 100 रुपए के लिए किसान आंदोलन में शामिल होकर प्रदर्शन करने का आरोप लगाया था. इस महिला के वकील ने बताया कि इस मामले में 4 जनवरी 2021 को वाद दायर किया गया था. जिसकी सुनवाई करीब 13 महीने चली है. अब कोर्ट ने कंगना को समन जारी कर दिया है. जिसमें उनको न्यायलय के समक्ष उपस्थित होने का आदेश दिया गया है.

अपनी शिकायत में कौर ने कहा कि कंगना ने एक महिला के साथ उनकी तुलना करते हुए एक ट्वीट में उनपर झूठे आरोप लगाए और टिप्पणी की. कंगना ने ट्वीट कर कहा था कि यह वही दादी हैं जो शाहीन बाग में एंटी CAA प्रोटेस्ट में थी. उन्होंने कहा कि इस तरह की टिप्पणी का उपयोग करके अभिनेत्री ने उनकी प्रतिष्ठा को कम करने का काम किया है.

क्या कहा था कंगना ने

कंगना ने ट्वीट कर कहा था कि ये तो वही दादी हैं, जिसे टाइम मैगजीन ने पॉवरफुल इंडियन बताया था. ये 100 रुपए में उपलब्ध हो जाती हैं. पाकिस्तानी पत्रकारों ने शर्मनाक तरीके से भारत के इंटरनेशनल पीआर को हाईजैक कर लिया है.’उनके इस ट्वीट को फेक बताकर उनकी आलोचना की गई तो बाद में कंगना ने यह ट्वीट डिलीट कर दिया था. बता दें कि मोहिंदर कौर पंजाब के बठिंडा की रहने वाली हैं.

Money Laundering Case: अंडरवर्ल्ड से कनेक्शन को लेकर ED कर रही पूछताछ, नवाब मलिक बोले- न डरेंगे और न झुकेंगे

पीएम नरेंद्र मोदी पर बरसे आरएलडी के जयंत, कहा- ‘यूपी चुनाव में ला रहे यूक्रेन, रोजगार और महंगाई पर क्या नहीं पूछना चाहिए सवाल'

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट