यूपी के कुशीनगर में मुस्लिम युवक की मॉब लिंचिंग मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ ने मृतक के परिवार को 2 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है. यूपी चुनाव में बीजेपी की शानदार जीत के बाद कुशीनगर में मुस्लिम युवक बाबर अली ने जश्न मनाते हुए मिठाइयां बांटी थीं, जिसके बाद उसकी उसी के समुदाय के लोगों ने हत्या कर दी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश में कहा कि इस मामले की जांच सही तरीके से होनी चाहिए. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जबकि अन्‍य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है.

क्या है मामला

कुशीनगर के रामकोला थाने के कठघरही गांव में 20 मार्च को चुनावों में बीजेपी की जीत के बाद मिठाई बांटने और जश्न मनाने पर मुस्लिम युवक बाबर अली (25) की उसी के समुदाय के पड़ोसियों ने जमकर पिटाई की, जिसके बाद 25 मार्च को लखनऊ में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. रविवार को जब शव गांव पहुंचा तो परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से मना करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की.

उन्होंने बताया कि हालांकि, कुशीनगर के नवनिर्वाचित बीजेपी विधायक पीएन पाठक व अन्य अधिकारी वहां पहुंच गए और परिजनों को समझाया, जिसके बाद वे शव को दफनाने के लिए राजी हो गए.

अधिकारियों के अनुसार, मृतक की पत्नी फातिमा खातून की शिकायत पर पुलिस ने 21 मार्च को ही चार लोगों अजीमुल्ला, आरिफ, सलमा और ताहिद के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दो आरोपियों आरिफ व ताहिद को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि बाकी की तलाश जारी है.

रिपोर्ट के अनुसार, बाबर विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी के पीएन पाठक के लिए प्रचार करता था और पार्टी की जीत के दिन उसने न सिर्फ पटाखे फोड़े थे, बल्कि मिठाइयां भी बांटी थीं, जिसके बाद पड़ोसी बहुत नाराज हो गए और उसे जान से मारने की धमकी देने लगे.

रिपोर्ट के मुताबिक, 20 मार्च को बाबर के पड़ोसियों ने उसे उसके घर में घेरकर डंडे से पीटना शुरू कर दिया और जब वह खुद को बचाने के लिए छत पर चढ़ गया तो उन्होंने उसे वहां से नीचे फेंक दिया.

बाबर के भाई चंदे आलम और पत्नी फातिमा ने बताया कि वे पड़ोसियों से सुरक्षा के लिए कई बार पुलिस और अन्य अधिकारियों के पास गए, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया. बीजेपी विधायक पीएन पाठक ने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस क्षेत्राधिकारी संदीप वर्मा ने कहा कि 21 मार्च को बाबर अली को पीटकर घायल करने का मामला दर्ज किया गया था और 25 मार्च को उसकी मौत हो गई थी. उन्‍होंने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और बाकी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.

Political Crisis In Pakistan: पाकिस्तान की संसद में पीएम इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश

Pakistan Political Crisis: ‘नए सिरे से चुनाव ही इस मसले का हल’, अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा से पहले मरियम नवाज का बड़ा बयान

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट