Ukraine Crisis: यूक्रेन (Ukraine) पर रूस (Russia) के कदम से युद्ध का खतरा बढ़ गया है. इसको लेकर भारत (India) ने यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को रेस्क्यू करने के लिए ऑपरेशन शुरू कर दिया है. आज सुबह 7:30 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से एयर इंडिया का एक विशेष विमान यूक्रेन की राजधानी कीव के लिए रवाना किया गया है.

विशेष उड़ाने निर्धारित की गई

एयर इंडिया का ये विमान भारतीय छात्रों को लेकर आज रात ही स्वदेश लौटेगा. विदेश मंत्रालय के सहयोग से एयर इंडिया के अलावा अन्य देशों की उड़ानों से भी भारतीय छात्रों को वापस लाने के लिए विशेष उड़ाने निर्धारित की गई हैं.

भारतीयों की सलामती हमारी प्राथमिकता- भारत

यूक्रेन पर यूएनएससी की बैठक में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी.एस. तिरुमूर्ति ने बताया है कि 20 हजार से ज्यादा भारतीय छात्र और नागरिक यूक्रेन के विभिन्न हिस्सों और सीमावर्ती क्षेत्रों में रहते और पढ़ते हैं. उन्होंने कहा कि भारतीयों की सलामती हमारी प्राथमिकता है.

यह भी पढ़ें-

यूक्रेन पर रूस के कदम से बढ़ा युद्ध का खतरा, जानें संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत ने क्या कहा

Coronavirus Cases Today: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 13 हजार 405 केस दर्ज, 235 लोगों की मौत

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट