UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश में साल 2022 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. लेकिन अभी से सभी राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है. इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) अयोध्या दौरे पर पहुंचे हैं. अयोध्या में केजरीवाल ने साधु-संतों के साथ सरयू घाट (Sarayu Ghat) पर आरती की. आम आदमी पार्टी (AAP) यूपी में सभी सीटों पर चुनाव लड़ने वाली है.

बता दें कि आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल यूपी के दो दिवसीय दौरे पर हैं. केजरीवाल सोमवार को सुबह लखनऊ पहुंचे. एयरपोर्ट पर पार्टी के कार्यकतार्ओं ने उनका भव्य स्वागत किया.

[tw]https://twitter.com/ANINewsUP/status/1452618083713961985[/tw]

आम आदमी पार्टी यूपी की सभी 403 सीटों पर उतरेगी

गौरतलब है कि अगले साल होने वाले यूपी चुनाव में आम आदमी पार्टी प्रदेश की सभी 403 सीटों पर उतरेगी. आप ने सितंबर महीने में विधानसभा चुनावों के लिए संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी. यूपी के अलावा पार्टी उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और गुजरात में भी चुनावी मैदान में उतरेगी. दिल्ली में अपनी सफलता के बाद अब पार्टी अन्य राज्यों में भी अपने कद को विस्तार करने की कोशिश कर रही है.

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने चुनावी वादों का ऐलान करते हुए कहा था कि अगर हमारी पार्टी सत्ता में आती है तो यूपी के लोगों को बिजली के मंहगे बिलों से राहत मिलेगी. इतना ही नहीं उपमुख्यमंत्री ने यह भी वादा किया कि सत्ता में आने के 24 घंटे के अंदर ही सभी को 300 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी.

यह भी पढ़ें-

Bhartiya Akahara Parishad: महंत रवींद्र पुरी बने भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष, खुद को बताया बीजेपी समर्थक

[yt]https://youtu.be/vLHhulvlyxc[/yt]

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया