Uma Bharti interview: पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता उमा भारती इस बार यूपी चुनावों में ज्यादा नहीं दिखाई दे रही हैं. उनके ऐसे पीछे रहने को लेकर कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं. अब उमा भारती ने एबीपी न्यूज के साथ खास बातचीत में खुद इन सवालों के जवाब दिए हैं. उमा भारती ने कहा कि वो कई चुनावी दौरे कर रही हैं. लगातार जनसभाएं भी कर रही हैं. ऐसा नहीं है कि वो चुनाव से दूर हैं.

राम के नाम पर नहीं मांगते वोट – उमा
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का बीजेपी को फायदा होगा या नहीं… इस सवाल पर उमा भारती ने कहा कि, राम जन्मभूमि पर हम लोग फायदा-नुकसान नहीं देखते हैं. हमने हर मेनिफेस्टो में राम मंदिर निर्माण का वादा किया. हमने कभी भी नहीं सोचा कि इसका फायदा होगा या नुकसान होगा. उमा भारती ने कहा कि, सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पूरे देश ने स्वीकार किया है. उससे पूरे देश में भारत की छवि काफी बेहतर हुई. राम देश की पहचान हैं और आस्था का विषय हैं.

चुनाव लड़ने पर भी दिया जवाब
उमा भारती ने चुनाव लड़ने को लेकर भी जवाब दिया. उन्होंने कहा कि, जब 2018 में मैंने कहा था कि मैं 2019 का लोकसभा चुनाव नहीं लडूंगी तो मैंने उसके साथ ये भी कहा था कि मैं 2024 में चुनाव लडूंगी. ये बहुत पुरानी बात है. मैं जरूर चुनाव लडूंगी. मैं मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ी हूं. लोकसभा का चुनाव भी लड़ा है. ये पार्टी तय करेगी कि कहां से मुझे चुनाव लड़ना है.

ये भी पढ़ें -

Elections 2022: चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों को दी बड़ी राहत, अब पूरी क्षमता से हो सकेंगी रैलियां और रोड शो

UP Election 2022: पीएम मोदी बोले- टफ टाइम में टफ लीडर होना जरूरी होता है, दारोगा और शिक्षक का भी किया जिक्र

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट