यूपी पुलिस की हिरासत में प्रियंका गांधी, नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट कर कहा- ‘हिम्मत तेरा नाम प्रियंका’

3 अक्टूबर की रात कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने लखीमपुर खीरी में घुसने की कोशिश की थी लेकिन पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. वहीं जब यूपी पुलिस ने कांग्रेस नेता को हिरासत में लेने की कोशिश की थी तो उन्होंने अधिकारियों को धमकी दी कि वह उनके खिलाफ छेड़छाड़ और अपहरण का मामला दर्ज करेगी. इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

इधर प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा सुबह तड़के गिरफ्तार किए जाने के दौरान उन्हें धक्का दिया गया और उनके साथ मारपीट की गई और उन्हें कोई कागजात भी नहीं दिखाया गया.वहीं कांग्रेस ने पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की तत्काल रिहाई की मांग की है, जिन्हें उत्तर प्रदेश पुलिस ने कथित तौर पर लखीमपुर खीरी जाते समय हरगांव इलाके में हिरासत में लिया था, जहां रविवार को 4 किसानों सहित आठ लोगों की मौत हो गई थी.

नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रियंका गांधी को लेकर किया ये ट्वीट

हाल ही कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख के पद से अचानक इस्तीफा देने वाले नवजोत सिंह सिद्धू ने इस पूरे प्रकरण पर अपने ट्वीटर हैंडल पर प्रियंका गांधी की वीडियो पोस्ट की और उनकी तारीफ भी की. सिद्धू ने अपने ट्वीट में लिखा  है, हिम्मत तेरा नाम है @प्रियंका गांधी !!

[tw]https://twitter.com/sherryontopp/status/1444917424059346945?s=20[/tw]

सिद्धू ने इससे पहले  प्रियंका और राहुल के साथ खड़े रहने का दावा किया था

बता दें कि नवजोत सिंह लगातार कांग्रेस के प्रति अपनी निष्ठा दिखा रहे हैं. इससे पहले शनिवार को उन्होने कहा था कि  उनके पास कोई पद रहे या नहीं रहे वह  राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ वह खड़े रहेंगे.  बता दे कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के कार्यभार संभालने के बाद कुछ नियुक्तियों से नाराज सिद्धू ने इस्तीफा दे दिया था. सिद्धू को मनाने के प्रयास किए गए थे, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है या नहीं.

ये भी पढ़ें

Raaj Ki Baat: पंजाब की सियासी पिच पर राजनीति का क्लाइमेक्स जारी, कांग्रेस के ‘चुनावी मैच’ को सिद्धू ने ‘फंसाया'

साउथ दिल्ली में बच्चों के लिए खुलने जा रहे हैं तीन पार्क, उठा पाएंगे अलग अलग खेलों का लुत्फ

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News