यूपी में कांग्रेस को बड़ा झटका, वरिष्ठ नेता और प्रियंका गांधी के सलाहकार पार्टी छोड़ी

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है. प्रियंका गांधी के सलाहकार पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने पार्टी छोड़ दी है. इसके साथ ही यूपी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज मलिक ने भी पार्टी छोड़ दी है. पंकज विधायक रहे हैं और वे हरेंद्र मलिक के बेटे हैं. सूत्रों के मुताबिक, दोनों नेता जल्द ही समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं. हरेंद्र मलिक पश्चिमी यूपी के कद्दावर नेता माने जाते हैं. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को पार्टी छोड़ने की जानकारी दी.

एबीपी न्यूज़ से बातचीत में पंकज मालिक ने कहा, "अपरिहार्य कारणों से मैंने और मेरे पिता ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया है. लंबे समय तक पार्टी के लिए काम किया. लेकिन कुछ वजहों से ऐसा फैसला लेना पड़ा. अगले कदम को लेकर इसी हफ्ते में एलान करेंगे."

एबीपी न्यूज़ से प्रियंका गांधी बोलीं- विधानसभा चुनाव लड़ने पर विचार कर रही हूं

रिश्तेदारों की गिरफ्तारी के विरोध में राजस्थान कांग्रेस की विधायक का थाने में प्रदर्शन, कहा- सभी के बच्चे पीते हैं

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News