योगी सरकार के संभावित इकलौते मुस्लिम मंत्री दानिश आजाद अंसारी बलिया से हैं. दानिश लंबे समय से राजनीति में है, उन्हें सीएम योगी का करीबी माना जाता है. दानिश बलिया के नजदीक बसंतपुर के नजदीक के रहने वाले हैं और एबीवीपी में कार्यकर्ता रहे है.

आजाद ने शुरुआती पढ़ाई बलिया से की है, जबकि ग्रेजुएशन लखनऊ से किया है. उन्हें संभावित रूप से राज्यमंत्री के रूप में जगह मिल सकती है. इस बार मोहसिन रजा को मंत्रीमंडल में जगह नहीं दी गई हैं. अब दानिश योगी सरकार का संभावित मुस्लिम चेहरा हैं.

दानिश को मेहनत का फल 2017 में मिला और उन्हें उर्दू भाषा की समिति का सदस्य बनाया गया. साल 2021 में उन्हें संगठन में अल्पसंख्यक मोर्चा के महामंत्री के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई थी, हालांकि इस बार उनका कद बढ़ाकर मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है. 32 साल की उम्र में वो योगी सरकार कैबिनेट का युवा चेहरा हैं. लखनऊ यूनिवर्सिटी से उन्होंने बीकॉम किया है. इसके बाद उन्होंने मास्टर क्वालिटी मैनेजमेंट में और मास्टर ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में किया है.

10 मार्च को यूपी की बड़ी जीत पर दानिश आजाद अंसारी ने लिखा था कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव ने यह साबित कर दिया है कि हमारे प्रदेश की जनता अब जात-पात-धर्म-मजहब से ऊपर उठकर विकासवाद और राष्ट्रवाद को सर्वोपरि समझती है. हम सभी को इस ऐतिहासिक जीत की ढेर सारी बधाई…

ये भी पढ़ें- Yogi Adityanath Oath Ceremony: योगी 2.0 के मंत्रिमंडल में कौन हैं नए चेहरे और किन नेताओं को दोबारा मिला मौका, जानें

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट