Owaisi on Savarkar: ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने वीडी सावरकर पर दिए बयान के लिए राजनाथ सिंह पर पलटवार किया है. असदुद्दीन ओवैसी ने राजनाथ सिंह पर इतिहास को तोड़ मरोड़कर पेश करने का आरोप लगाया है. ओवैसी ने कहा है कि एक दिन ये लोग सावरकर को राष्ट्रपिता का दर्जा दे देंगे.

ओवैसी ने क्या-क्या कहा है?

जब ओवैसी से राजनाथ सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया पूछी गई तो उन्होंने कहा, ‘’ये लोग इतिहास को तोड़कर पेश कर रहे हैं. एक दिन ये लोग महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता के दर्ज़े से हटाकर सावरकर को ये दर्ज़ा दे देंगे. न्यायाधीश जीवन लाल कपूर की जांच में सावरकर को गांधी की हत्या में शामिल पाया गया था.’’

[tw]https://twitter.com/ANI/status/1448149507544207367[/tw]

राजनाथ सिंह ने क्या कहा था?

राजनाथ सिंह ने उदय माहूरकर और चिरायु पंडित की पुस्तक ‘‘वीर सावरकर हु कुड हैव प्रीवेंटेड पार्टिशन’’ के विमोचन कार्यक्रम में कहा था कि विचारधारा के चश्मे से देखकर वीडी सावरकर के योगदान की उपेक्षा करना और उन्हें अपमानित करना क्षमा योग्य और न्यायसंगत नहीं है. राजनाथ सिंह ने दावा किया कि सावरकर ने महात्मा गांधी के कहने पर अंग्रेजों को दया याचिका दी थी.

राजनाथ सिंह ने आगे कहा, ‘‘ वीर सावरकर महानायक थे, हैं और भविष्य में भी रहेंगे. देश को आजाद कराने की उनकी इच्छा शक्ति कितनी मजबूत थी, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अंग्रेजों ने उन्हें दो बार आजीवन कारावास की सजा सुनाई, कुछ विशेष विचारधारा से प्रभावित लोग ऐसे राष्ट्रवादी पर सवालिया निशान लगाने का प्रयास करते हैं.’’ उन्होंने कहा कि कुछ लोग उन पर (सावरकर) नाजीवादी, फासीवादी होने का आरोप लगाते हैं लेकिन सच्चाई यह है कि ऐसा आरोप लगाने वाले लोग लेनिनवादी, मार्क्सवादी विचारधारा से प्रभावित थे और अभी भी हैं.

यह भी पढ़ें-

गति शक्ति योजना का शुभारंभ, पीएम मोदी बोले- ये नेशनल मास्टरप्लान 21वीं सदी के भारत को गतिशक्ति देगा

Lakhimpur Kheri Violence: राष्ट्रपति से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल, प्रियंका गांधी बोलीं- गृह राज्य मंत्री की बर्खास्तगी हो

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट