राजस्थान के बीकानेर में 23 और 24 अक्टूबर को सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक इंटरनेट सुविधा बैन रहेगी. राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा के मद्देनजर 23 और 24 अक्टूबर को इंटरनेट पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. बीकानेर के संभागीय आयुक्त बीएल मेहरा ने इस संबंध में आदेश जारी किया है. उनके आदेश के अनुसार ‘पटवारी भर्ती परीक्षा के मद्देनजर 23 और 24 अक्टूबर को सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक बीकानेर जिले में इंटरनेट पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा.'

फेक न्यूज से बचने के लिए बंद रहेगी इंटरनेट सेवा

बीकानेर के संभागीय आयुक्त भंवर लाल मेहरा ने जानकारी दी है कि बीकेनेर, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में पटवारी सीधी भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. वहीं इस दौरान फेक न्यूज, दुर्घटना की अफवाहों, पेपर लीक की फर्जी खबरों से बचने के लिए जिले में इंटरनेट पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा.

सोशल मीडिया पर भी रहेगा बैन

भंवर लाल मेहरा ने एक आदेश पारित करते हुए कहा है कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने बीकानेर, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ के संपूरण क्षेत्र में 2G/3G/4G सेवा, इंटरनेट सेवा समेत ट्विटर, फेसबूक, व्हाट्सएप्प सहित सभी सोशल मीडिया माध्यमों को बंद किया जाएगा.

बैंक, अस्पताल और इंडस्ट्री को रहेगी राहत

भंवर लाल मेहरा ने अपने आदेश में कहा है कि बैंक, अस्पताल और इंडस्ट्री को इससे राहत रहेगी. वहीं इस दौरान मोबाइल, लैंडलाइन, लीज लाइन और ब्रॉडबैंड के जरिए कॉल करने के सुविधा रहेगी. इसके साथ ही उन्होंने जिले के नागरिकों से अनुरोध किया है कि वह इस आदेश का पालन करें. उनका कहना है कि जो भी इस आदेश का पालन नहीं करेगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है.

इसे भी पढ़ेंः
पंजाब कांग्रेस के झगड़े में अरूसा आलम की एंट्री, मंत्री ने साधा निशाना तो पाकिस्तानी मित्र को लेकर कैप्टन ने दी सफाई

Amit Shah J&K Visit: अमित शाह शनिवार को 3 दिवसीय दौरे पर जम्मू-कश्मीर जाएंगे, जानें क्या है प्लान

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया