राजस्थान में गुर्जर आरक्षण आंदोलन के प्रणेता रहे कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला का गुरुवार को जयपुर के एक अस्पताल में निधन हो गया. गुर्जर आरक्षण को लेकर देश-दुनिया में चर्चा में रहे बैंसला कई दिनों से बीमार चल रहे थे. उन्होंने राजस्थान में गुर्जर समुदाय के लिए सरकारी नौकरियों में आरक्षण की मांग की थी. किरोड़ी सिंह बैंसला भारतीय सेना में कर्नल पद से रिटायर हुए थे और 2007 में राजस्थान में आंदोलन की अगुवाई की थी.

केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने गुर्जर नेता के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया, ‘कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के निधन का समाचार दुखद है. समाज सुधार एवं समाज को संगठित करने में आपका योगदान अविस्मरणीय रहेगा.'

विधायक जोगेंद्र सिंह अवाना ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बैंसला का निधन गुर्जर समाज और उनके खुद के लिए व्यक्तिगत क्षति है. उन्होंने कहा, ‘हमारे गुर्जर गांधी चले गए, इससे बड़ा दुख गुर्जर समाज के लिए हो नहीं सकता.'

कर्नल बैंसला से जुड़े रहे शैलेंद्र सिंह धाभाई ने इसे गुर्जर समाज के लिए अपूरणीय क्षति करार दिया. उन्होंने कहा, ‘बैंसला ने पिछड़े वर्ग व गुर्जर समाज के लिए चेतना जगाने का काम किया. हमेशा उनके मन में गुर्जर समाज के भले की चिंता रहती थी और वह बहुत ही दृढ़ निश्चयी (व्यक्ति) थे.'

ये भी पढ़ें-
Pakistan Political Crisis: इमरान खान आखिर कैसे अर्श से फर्श पर पहुंच गए? पांच प्वाइंट्स में समझिए

पेट्रोल-डीजल 10 दिन में बढ़कर 6 रुपये 40 पैसे प्रति लीटर हुआ महंगा, जानें क्या है आपके शहर के नए रेट्स

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट