राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर गृह मंत्री अमित शाह ने की बैठक, कश्मीर के डीजी भी रहे मौजूद

Amit Shah Meeting: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर आज राज्यों के डीजीपी के साथ बैठक की. इस बैठक में गृहसचिव अजय कुमार भल्ला, कश्मीर के डीजी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. सूत्रों के मुताबिक, जम्मू कश्मीर में टारगेटेड किलिंग मामले पर गृह मंत्रालय की पूरी स्थिति पर नजर है. इससे पहले ये खबर सामने आई कि गृह मंत्रालय ने सीआरपीएफ के डीजी कुलदीप सिंह को जम्मू कश्मीर भेजा है. कुलदीप सिंह एनआईए के भी डीजी हैं.

इसके अलावा जम्मू कश्मीर में आईबी, एनआईए, सेना और सीआरपीएफ के सीनियर अधिकारी कैम्प कर रहे हैं, जो हर एक इंटेलीजेंस इनपुट्स को मॉनिटर कर रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक आतंकी सुरक्षाबलों के ऑपरेशन से बौखला गए हैं और टारगेटेड किलिंग को अंजाम दे रहे हैं. पिछले 9 दिनों में सुरक्षा बलों ने अलग अलग मुठभेड़ में 13 आतंकी को ढेर किया है.

इस साल जनवरी से लेकर अब तक के आंकड़ो के मुताबिक जहां 132 से ज्यादा आतंकियों को सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन में मारा है. वहीं 254 आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है. आंकड़ो के मुताबिक, इस साल 30 सितंबर तक 105 AK-47 राइफल, 126 पिस्टल और 276 हैंड ग्रेनेड सुरक्षाबलों ने बरामद किया है. 126 की संख्या में बरामद पिस्टल से साफ पता चलता है कि आतंकी हमले के लिए छोटे हथियार का ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं.

पिछले साल आतंकियों के पास से 163 पिस्टल बरामद हुए थे, जबकि साल 2019 में 48 और 2018 में कुल 27 पिस्टल आतंकियो से जब्त किए गए थे. इस साल 38 ऐसे मामले सामने आए हैं जिसमे आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर अचानक हमला बोल घटना की जगह से फरार हो गए.

सेना प्रमुख जम्मू पहुंचे

उधर, सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे दो दिनों के दौरे पर सोमवार को जम्मू पहुंचे. सोमवार को जम्मू से वह सीधा राजौरी-पुंछ पहुंचे. मंगलवार को वह सेना की अग्रिम चौकियों का दौरा करेंगे. वहां चल रहे अभियानों के बारे में शीर्ष अधिकारियों की तरफ से उन्हें जानकारी दी जाएगी.

Maharashtra News: महाराष्ट्र में फिर से खुलेंगे एम्यूजमेंट पार्क, रेस्टोरेंट्स और दुकान खोलने की समयसीमा भी बढ़ेगी

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने स्कूलों को खोलने की दी अनुमति, पहली से पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए खुलेंगे स्कूल

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News