राहुल गांधी बोले- कारोबारी लोग हों या किसान, सरकार की खराब नीतियों से सब परेशान

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक खबर को लेकर बुधवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और दावा किया कि इस सरकार की गलत नीतियों से कारोबारी लोग और किसान सभी परेशान हैं.

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘कारोबारी लोग हों या किसान, भारत सरकार की गलत नीतियों से सब पीड़ित हैं. अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाइए. लोगों की जिंदगी बचाइए.’’

साल 2020 में कुल 11,716 भारतीय कारोबारियों की मौत खुदकुशी करने से हुई

कांग्रेस नेता ने जिस खबर का हवाला दिया उसमें राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़ों के जरिये कहा गया है कि साल 2020 में कुल 11,716 भारतीय कारोबारियों की मौत खुदकुशी करने से हुई तथा इसी अवधि में 10,677 किसानों ने जान दी.

Business people or farmers- all victims of GOI’s bad policies.

Repair economy. Save lives. pic.twitter.com/Db8fH6u2cv
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 3, 2021

वहीं इससे पहले महंगाई के मुद्दे को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधाते हुए कहा कि काश, इस सरकार के पास जनता के लिए संवेदनशील दिल होता.

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘दीपावली है. महंगाई चरम पर है. यह व्यंग्य की बात नहीं है. काश, मोदी सरकार के पास जनता के लिए एक संवेदनशील दिल होता.’’

राहुल गांधी और कांग्रेस पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और कई खाद्य वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर सरकार पर लगातार हमले कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें.

UP Election 2022: राकेश टिकैत का चौंकाने वाला बयान, बोले- वोट नहीं मिलेंगे लेकिन बीजेपी ही जीतेगी चुनाव

बाहुबली मुख्तार अंसारी से मुलाकात पर राजभर की सफाई, बोले- अपराधियों को संरक्षण देती है बीजेपी

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News