रूस के हमले के बाद से यूक्रेन में गई 902 लोगों की जान, 1459 हुए घायल- UN का दावा

Russia-Ukraine War:  संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय (ओएचसीएचआर) ने रविवार को कहा कि 19 मार्च की मध्यरात्रि तक यूक्रेन में कम से कम 902 नागरिक मारे गए हैं और 1,459 घायल हुए हैं. ओएचसीएचआर ने कहा कि अधिकांश हताहत विस्फोटक हथियारों जैसे भारी तोपखाने और कई-लॉन्च रॉकेट सिस्टम, मिसाइल और हवाई हमलों की वजह से हुए. हालांकि माना जा रहा है कि वास्तविक टोल काफी अधिक है क्योंकि ओएचसीएचआर, जिसकी देश में एक बड़ी निगरानी टीम है जो अभी तक मारियुपोल सहित कई बुरी तरह से प्रभावित शहरों से हताहतों की रिपोर्ट प्राप्त करने या सत्यापित करने में सक्षम नहीं हो सकी है.

मारियुपोल में एक कला स्कूल पर बमबारी
वहीं यूक्रेन के अधिकारियों ने रविवार को कहा कि रूसी सेना ने बंदरगाह शहर मारियुपोल में एक कला स्कूल पर बमबारी की है, जिसमें कम से कम 400 लोगों ने शरण ली हुई थी. एक हफ्ते के अंदर यह दूसरा मौका है जब रूस ने ऐसी इमारत को निशाना बनाया गया, जहां आम नागरिकों ने शरण ले रखी थी. इससे पहले रूसी सैनिकों ने बुधवार को मारियुपोल में एक थिएटर पर भी बमबारी की थी. माना जा रहा है कि उसके भीतर करीब 1300 लोग थे.

कला स्कूल पर कथित हमले में हताहतों की संख्या पर तत्काल कोई जानकारी नहीं मिली है. इससे पहले अधिकारियों ने बताया था कि थिएटर पर बमबारी के बाद 130 लोगों को निकाला गया था.

मारियुपोल पर तीन हफ्तों से बमबारी कर रहा है रूस
रूसी सैनिक सामरिक रूप से अहम बंदरगाह शहर मारियुपोल पर तीन हफ्तों से बमबारी कर रहे हैं और शहर की स्थिति काफी खराब हो गई है. मारियुपोल के अधिकारियों के मुताबिक कम से कम 2,300 लोग मारे गए हैं और उनमें से कुछ को सामूहिक कब्रों में दफनाया गया है. शहर में भोजन, पानी और बिजली की किल्लत हो गयी है.

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने वीडियो के माध्यम से राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘एक शांतिपूर्ण शहर पर आक्रमण करने वालों ने जो किया, वह एक ऐसा आतंक है जिसे आने वाली सदियों तक याद किया जाएगा.’’

यह भी पढ़ें:

Russia Ukraine War: यूक्रेन का दावा- युद्ध में अभी तक 14700 रूसी सैनिक गंवा चुके हैं जान

पाकिस्तान के गृह मंत्री का बिलावल भुट्टो पर निशाना, कहा- अभी सियासत में दूध के दांत नहीं निकले और…

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News