Prashant Kishor on Lakhimpur Kheri Violence: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने कांग्रेस (Congress) पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि जिन लोगों को लगता है कि लखीमपुर कांड के कारण कांग्रेस की अगुवाई में विपक्ष की त्वरित वापसी होगी वो ग़लतफ़हमी में हैं. प्रशांत किशोर के मुताबिक दुर्भाग्य से कांग्रेस की गहरी समस्या का कोई तात्कालिक समाधान नहीं है. पीके ने कांग्रेस का नाम लेने की बजाय उसे GOP यानी ग्रैंड ओल्ड पार्टी कहा है.

बता दें कि कुछ दिन पहले ऐसी अटकलें थी कि प्रशांत किशोर कांग्रेस पार्टी का दामन थाम सकते हैं. ऐसे में पीके का यह बयान बेहद अहम हो जाता है. 2014 में बीजेपी का चुनाव प्रचार का काम देखने के बाद राष्ट्रीय क्षितिज पर जबसे पीके चमके तबसे लगातार उनका प्रभाव बढ़ता ही गया है. ये भी किसी से छिपा नहीं है कि कई राजनीतिक दल प्रशांत किशोर को अपने साथ लाने को तैयार हैं.

[tw]https://twitter.com/PrashantKishor/status/1446352603726565383[/tw]

प्रशांत किशोर ने शुरुआत में 2014 के लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा के साथ काम किया था और उसके बाद जेडीयू में शामिल हो गए थे और पार्टी के उपाध्यक्ष थे. उन्होंने उत्तर प्रदेश में पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान भी कांग्रेस के साथ काम किया था. उन्होंने पंजाब में पार्टी की सहायता भी की और मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के सलाहकार थे.

इसके अलावा वे पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल, तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में एमके स्टालिन, आंध्र प्रदेश में जगनमोहन रेड्डी के साथ काम कर चुके हैं.

ये भी पढ़ें:

Lakhimpur Incident: किसानों को कुचलने वाली थार में मौजूद नहीं था आशीष मिश्रा, नेपाल भागने की खबर- सूत्र

Lakhimpur Violence: आरोपी आशीष मिश्रा को पुलिस ने आज सबूतों के साथ बुलाया, अबतक सिर्फ दो की गिरफ्तारी

[yt]https://youtu.be/vLHhulvlyxc[/yt]

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया