उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में आशीष मिश्रा की जमानत रद्द करने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज फैसला सुनाएगा. इससे पहले मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना की अध्यक्षता वाली पीठ ने 4 अप्रैल को सभी पक्षों को सुनने के बाद आदेश सुरक्षित रख लिया था. बता दें कि इलाहबाद उच्च न्यायालय की एकल पीठ ने 10 फरवरी को आशीष मिश्रा को मामले में जमानत दे दी थी. इससे पहले वह चार महीने तक हिरासत में रहा था. लखीमपुर खीरी हिंसा में चार किसानों सहित आठ लोग मारे गए थे.

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हिंसा में मारे गए किसानों के परिवारों के सदस्यों ने आशीष मिश्रा को जमानत देने के उच्च न्यायालय के आदेश को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी थी. सुनवाई के दौरान किसानों की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता दुष्यंत दवे और प्रशांत भूषण ने जमानत रद्द करने की मांग करते हुए आरोप लगाया था कि उच्च न्यायालय ने जांच रिपोर्ट की अनदेखी की और आरोपी को राहत देने के लिए केवल प्राथमिकी पर गौर किया. वहीं, आशीष मिश्रा की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता रंजीत कुमार ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश को सही ठहराया.

कब और कैसे हुई थी हिंसा?
गौरतलब है कि किसानों का एक समूह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता केशव प्रसाद मौर्य के दौरे के खिलाफ पिछले साल तीन अक्टूबर को प्रदर्शन कर रहा था और तभी लखीमपुर खीरी में एक एसयूवी (कार) ने चार किसानों को कथित तौर पर कुचल दिया था.

इससे गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने भाजपा के दो कार्यकर्ताओं और एक चालक को कथित तौर पर पीट-पीट कर मार डाला था जबकि हिंसा में एक स्थानीय पत्रकार की भी मौत हो गई थी. किसान नेताओं ने दावा किया है कि उस वाहन में आशीष मिश्रा था, जिसने प्रदर्शनकारियों को कुचला था. हालांकि, मिश्रा ने आरोपों को खारिज किया है.

ये भी पढ़ें-

<a style="margin: 0px; padding: 0px; box-sizing: border-box; color: #ec2436 !important; text-decoration: none; cursor: pointer;" title="Delhi Violence: जहांगीरपुरी में हिंसा के एक दिन बाद भी चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, चश्मदीदों ने सुनाई आपबीती" href="https://www.abplive.com/news/india/delhi-day-after-violence-in-jahangirpuri-tense-peace-police-deployed-everywhere-witnesses-narrated-the-incident-2104226" target="">Delhi Violence: जहांगीरपुरी में हिंसा के एक दिन बाद भी चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, चश्मदीदों ने सुनाई आपबीती

<a style="margin: 0px; padding: 0px; box-sizing: border-box; color: #ec2436 !important; text-decoration: none; cursor: pointer;" title="Jahangirpuri violence: जहांगीरपुरी हिंसा में अब तक 20 आरोपी गिरफ्तार, नए वीडियो में गोलियां चलाता दिखा शख्स – अब तक की बड़ी बातें" href="https://www.abplive.com/news/india/jahangirpuri-violence-delhi-police-arrest-20-accused-alert-in-up-cctv-footage-fir-bjp-congress-reaction-2104184" target="">Jahangirpuri violence: जहांगीरपुरी हिंसा में अब तक 20 आरोपी गिरफ्तार, नए वीडियो में गोलियां चलाता दिखा शख्स – अब तक की बड़ी बातें

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट