लखीमपुर हिंसाः सीएम अरविंद केजरीवाल का बड़ा आरोप, कहा- केंद्र सरकार हत्यारों को बचाने में जुटी हुई है

<p style="text-align: justify;"><strong>नई दिल्लीः</strong> लखीमपुर में हुई हिंसा के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र की मोदी सरकार पर करारा हमला बोला है. मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार हत्यारों को बचाने में जुटी हुई है. इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि लखीमपुर खीरी में पूरे सिस्टम को कुचल दिया गया है. सरकार से सवाल पूछते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों ने सरकार का क्या बिगाड़ा है. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अरविंद केजरीवाल ने लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर केंद्र सरकार पर एक के बाद एक कई हमले बोले.</p> <p style="text-align: justify;">मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा, ”लखीमपुर में जो भी हुआ देश उसकी चर्चा कर रहा है. अभी तक हत्यारों को क्यों गिरफ्तार नहीं किया. हत्यारों को क्यों बचाया जा रहा है. केंद्र सरकार हत्यारों को बचाने में जुटी हुई है.&nbsp;लखीमपुर में जो हुआ वह अंग्रेजी राज की याद दिलाती है. किसानों ने सरकार का क्या बिगाड़ा है.”</p>

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News