लखनऊ: लखीमपुर खीरी में हिंसा और चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत के बाद शुरू हुआ सियासी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. तमाम विपक्षी दल के नेता लखीमपुर पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं. लेकिन प्रशासन की ओर से उन्हें जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है. समाजवादी पार्टी के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के घर के बाहर सुबह से ही प्रशासन ने बेहद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लगाई थी. इसके बाद भी तमाम सपा कार्यकर्ता अखिलेश यादव के घर के बाहर पहुंच गए. इसके बाद अखिलेश यादव अपने घर के बाहर ही धरने पर बैठ गए और राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला.

अखिलेश यादव ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री का इस्तीफा मांगा. उन्होंने कहा, ”किसानों पर अंग्रेजों से भी ज्यादा जुल्म हुआ है. सरकार किसी की भी जान ले सकती है. भाजपा की सरकार असफल हुई है, गृह राज्य मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए.”

अखिलेश यादव ने कहा, ”जिन किसानों की जान गई उनके परिवार को सरकारी नौकरी और 2 करोड़ की मदद हो. किसानों की मदद सरकार को करना चाहिए. उप मुख्यमंत्री की भी दौरा था उनकी भी जिम्मेदारी है उनको भी इस्तीफा देना चाहिए.”

अखिलेश ने कहा, ”सरकार सच्चाई दबा रही है, आज से आंदोलन नहीं चल रहा है. किसानों की मांग है कानून रद्द करो.” अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि पुलिस के लोग गाड़ी जला रहे हैं.

लखीमपुर में कल क्या हुआ?
दरअसल यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को लखीमपुर खीरी में आयोजित कुश्ती कार्यक्रम में आना था. डिप्टी सीएम के पहुंचने से पहले किसान, कृषि कानून के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे. किसानों का आरोप है कि केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे अशीष मिश्रा और उसके समर्थकों ने प्रदर्शन कर रहे किसानों पर गाड़ियां चढ़ा दीं. इससे बाद गुस्साए किसानों ने 2 SUV कार को आग के हवाले कर दिया. इस पूरे मामले में अब तक कई लोगों की मौत हो गई है. हिंसा की खबर के बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी अपना लखीमपुर दौरा रद्द कर दिया.

दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा- योगी आदित्यनाथ
घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. सीएम योगी ने ट्विटर पर लिखा, ”घटना दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है, हम तह तक जाएंगे और हिंसा में शामिल सभी को बेनकाब करेंगे, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.” लखीमपुर हिंसा पर योगी सरकार ने बड़ी बैठक भी की. ADG लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने बैठक में घटना की पूरी जानकारी दी.

यह भी पढ़ें-

Coronavirus Updates: देश में पिछले 24 घंटों में 20 हजार 799 नए केस दर्ज, 12 हजार सिर्फ केरल से

लखीमपुर खीरी मामला: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे के खिलाफ FIR दर्ज, राकेश टिकैत ने प्रशासन के सामने रखी चार मांगें

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट