राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने जम्मू कश्मीर में सक्रिय आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा से संबद्ध संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (TRF) के चार वांछित आतंकवादियों में से प्रत्येक के खिलाफ बृहस्पतिवार को 10 लाख रुपये के नकद ईनाम की घोषणा की.

जांच एजेंसी के प्रवक्ता ने बताया कि इन चार आतंकवादियों में दो पाकिस्तानी नागरिक हैं. जम्मू कश्मीर के युवाओं को केंद्र शासित प्रदेश और शेष भारत में हिंसक गतिविधियों के लिए कट्टरपंथी बनाने तथा उनकी भर्ती करने को लेकर साजिश रचने के सिलसिले में पिछले साल दर्ज एक मामले में वे चारों NIA द्वारा वांछित हैं.

यह मामला भारतीय दंड संहिता और गैर कानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के प्रावधानों के तहत दर्ज किया गया था. पाकिस्तानी नागरिक सलीम रहमानी उर्फ अबू साद और सफीउल्ला साजिद जट तथा उनके स्थानीय सहयोगी सज्जाद गुल और बासित अहमद डार के खिलाफ नकद ईनाम की घोषणा की गई है. NIA ने इन आतंकियों की तस्वीर साझा करते हुए कहा, ‘‘आतंकवादियों की गिरफ्तारी कराने में सहायक सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जाएगी. ’’

वहीं दूसरी ओर कश्मीर से एक महिला का वीडियो सामने आया, जिसने सीआरपीएफ चेक पोस्ट पर पेट्रोल बम फेंक दिया. घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई और सुरक्षाबलों ने महिला की तलाश शुरू कर दी. जिसके बाद अब इस महिला आतंकी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

ये भी पढ़ें - पिता के नाम आवंटित बंगला खाली करने पर आया चिराग पासवान का रिएक्शन, बोले इस बात पर है आपत्ति

ये भी पढ़ें- ’बीजेपी से तौबा कर लें, नहीं तो…’, फिर चर्चा में आईं तीन तलाक के खिलाफ मुहिम शुरू करने वाली निदा खान, जानें क्या है मामला?

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट