बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेकुलर) के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने पांच सांसदों पर टिप्पणी करते हुए बड़ा आरोप लगाया है. जीतन राम मांझी का कहना है कि एक केंद्रीय मंत्री समेत पांच सांसद ऐसे हैं, जो अनुसूचित जाति का फर्जी सर्टिफिकेट बनवाकर सांसद बने हुए हैं. मांझी ने कहा कि ऐसे लोगों के चलते अनुसूचित जाति के लोगों का हक मारा जा रहा है.

जीतन राम मांझी दिल्ली में आयोजित अपनी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाषण दे रहे थे. इस बीच मांझी ने चौंकाने वाला दावा करते हुए ऐसे पांच सांसदों का नाम बताया. मांझी के मुताबिक, इनमें फरीदकोट (पंजाब) से कांग्रेस सांसद मोहम्मद सादिक, आरामबाग (बंगाल) से टीएमसी सांसद आफरीन अली, अमरावती (महाराष्ट्र) से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा, शोलापुर (महाराष्ट्र) से बीजेपी सांसद जय सिद्धेश्वर शिवाचार्य स्वामी और आगरा (उत्तर प्रदेश) से बीजेपी सांसद एस पी एस बघेल शामिल हैं. उन्होंने कहा कि लोकसभा की ये पांचों सीट अनुसूचित जातियों के लिए आरक्षित सीटें हैं.

एस पी एस बघेल फिलहाल केंद्र में कानून और न्याय राज्य मंत्री हैं. हालांकि, लोकसभा वेबसाइट पर आरामबाग से सांसद के तौर पर अपरूपा पोद्दार का नाम लिखा है. उनके पति का नाम शौकत अली लिखा हुआ है. मांझी ने सरकार से एक जांच आयोग गठित कर इन सभी सांसदों के जाति प्रमाण पत्र की जांच करने की मांग की है.

<a title="Lakhimpur kheri News: लखीमपुर हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई 26 अक्टूबर तक टाली, यूपी सरकार से कहा- आप कदम पीछे खींचने की छवि न बनाएं" href="https://www.abplive.com/news/india/supreme-court-adjourns-hearing-on-lakhimpur-violence-till-october-26-tells-up-government-do-not-create-an-image-of-stepping-back-ann-1984948" target="">Lakhimpur kheri News: लखीमपुर हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई 26 अक्टूबर तक टाली, यूपी सरकार से कहा- आप कदम पीछे खींचने की छवि न बनाएं

<a title="Explained: कैप्टन की नई पार्टी बनने पर पंजाब की राजनीति पर क्या होगा असर? जानिए कैसे बदलेगा सियासी समीकरण" href="https://www.abplive.com/news/politics/xplained-how-the-politics-of-punjab-will-be-changed-if-caption-form-a-new-party-1984938" target="">Explained: कैप्टन की नई पार्टी बनने पर पंजाब की राजनीति पर क्या होगा असर? जानिए कैसे बदलेगा सियासी समीकरण

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया