कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लोकसभा में एक बार फिर सरकार पर जमकर हमला बोला. इसके साथ ही सोनिया ने फेसबुक और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर आरोप लगाया कि, ये राजनीतिक दलों के नेरेटिव को आकार देने का काम कर रही हैं. उन्होंने कहा कि, यह बार-बार नोटिस में आया है कि वैश्विक सोशल मीडिया कंपनियां सभी पार्टियों को समान अवसर प्रदान नहीं कर रही हैं.

अपने फायदे के लिए फैलाई जा रही नफरत – सोनिया
सोनिया गांधी ने कहा कि, वॉल स्ट्रीट जर्नल ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि कैसे फेसबुक ने रूलिंग पार्टी का साथ दिया था. ऐसे ही कई और रिपोर्ट में भी दावा किया गया. जिसमें बताया गया कि फेसबुक ने खुद अपने नियम तोड़ते हुए सत्तारूढ़ पार्टी और सरकार का पक्ष लिया. गलत जानकारी के चलते देश के युवाओं और बुजुर्गों में नफरत भरने का काम किया जा रहा है. कंपनी इस बात से वाकिफ है, लेकिन अपने फायदे के लिए इसका इस्तेमाल किया जा रहा है.

सोनिया गांधी ने कहा कि, ऐसी कंपनियां भारत के लोकतंत्र और सामाजिक सौहार्द्र को बिगाड़ने का काम कर रही हैं. हमें इसे बचाने की जरूरत है. सोनिया ने आरोप लगाया कि सत्ता की मिलीभगत से ही ये सब कुछ किया जा रहा है. इसके अलावा उन्होंने रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए कॉर्पोरेट नेक्सस का भी जिक्र किया. सोनिया ने कहा कि, ये हमारे देश और उसके लोकतंत्र के लिए काफी खतरनाक है.

ये भी पढ़ें -

पाकिस्तान के सूचना मंत्री ने विपक्ष के नेता से कहा, ‘कांग्रेस जॉइन कर लो, पाकिस्तान में राहुल गांधी के वोट बिलावल भुट्टो से ज्यादा'

Navjot Singh Sidhu Resignation: नवजोत सिंह सिद्धू ने दो लाइन में लिखकर सोनिया गांधी को भेजा अपना इस्तीफा

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट