BJP Appointment: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपनी टीम में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े को महासचिव नियुक्त किया है. साथ ही बिहार के ऋतुराज सिन्हा और झारखंड की आशा लकड़ा को राष्ट्रीय सचिव जबकि पश्चिम बंगाल की भारती घोष और कांग्रेस के पूर्व नेता शहजाद पूनावाला को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है. बीजेपी महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में इन नियुक्तियों की रविवार को घोषणा की गई.

विनोद तावड़े बने बीजेपी महासचिव

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े तावड़े अभी तक जेपी नड्डा की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की टीम में सचिव के पद पर थे और वह हरियाणा का प्रभार संभाल रहे थे. लेकिन पार्टी ने तावड़े पर भरोसा जताया और उन्हें प्रोन्नत कर राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है. अरुण सिंह के अलावा कैलाश विजयवर्गीय, दुष्यंत गौतम, डी पुरंदेश्वरी, सी टी रवि, तरूण चुग और दिलीप सैकिया वर्तमान में राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी निभा रहे हैं. अब इसमें नया नाम तावड़े का जुड़ गया है.

ऋतुराज सिन्हा और आशा लकड़ा बीजेपी राष्ट्रीय सचिव

बीजेपी की बिहार इकाई में पदाधिकारी रह चुके ऋतुराज सिन्हा पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सदस्य आर के सिन्हा के पुत्र हैं. आशा लकड़ा रांची की महापौर हैं. भारती घोष भारतीय पुलिस सेवा की पूर्व अधिकारी हैं. वह 2019 में बीजेपी में शामिल हो गई थीं. फिलहाल बीजेपी ने अपनी टीम में कई नेताओं को नई जिम्मेदारी देकर उनपर भरोसा जताया है.

Congress On China: चीन से सीमा विवाद पर कांग्रेस ने केंद्र को घेरा, कहा- घुसपैठ पर सही तथ्यों को देश के सामने रखें पीएम मोदी

Farm Laws Withdrawn: बैठक के बाद किसान संगठनों का एलान- MSP की गारंटी मिलने तक जारी रहेगा आंदोलन

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट