CM bhupesh baghel on Veer Savarka: वीर सावरकर को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तरफ से किए गए दावे को लेकर बहस छिड़ गई है. कांग्रेस समेत कई राजनीतिक पार्टियों ने राजनाथ सिहं के इस दावे को लेकर हमलावर हैं. इस बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि वीर सावरकर ने वर्ष 1925 में जेल से बाहर आने के बाद अंग्रेजों के ‘फूट डालो और राज करो’ के एजेंडे पर काम किया और उन्होंने सबसे पहले ‘दो राष्ट्र’ की बात कही थी.

राजधानी रायपुर के हेलीपैड पर बुधवार को मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री बघेल ने यह बात मंगलवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उस टिप्पणी के जवाब में कही जिसमें कहा गया है कि महात्मा गांधी के अनुरोध पर सावरकर ने दया याचिका दी थी.

बघेल ने कहा, "मुझे एक बात बताइए. महात्मा गांधी उस समय कहां वर्धा में थे और ये (वीर सावरकर) कहां सेल्युलर जेल में थे. इनका संपर्क कैसे हो सकता है. जेल में रहकर ही उन्होंने दया याचिका मांगी और एक बार नहीं आधा दर्जन बार उन्होंने मांगी. एक बात और है सावरकर ने माफी मांगने के बाद वह पूरी जिंदगी अंग्रेजों के साथ रहे. उसके खिलाफ एक शब्द नहीं बोले, बल्कि जो अंग्रेजों का एजेंडा है ‘फूट डालो राज करो’ उस एजेंडे पर काम करते रहे."

मुख्यमंत्री ने कहा, ”वर्ष 1925 में जेल से बाहर आने के बाद ‘दो राष्ट्र’ की जो बात है उसे सबसे पहले सावरकर ने ही की थी. यह जो पाकिस्तान और हिंदुस्तान की बात है उसे सावरकर ने 1925 में कही थी. देश के विभाजन का प्रस्तावना सावरकर ने दी और उसके बाद मुस्लिम लीग ने 1937 में एक प्रस्ताव पारित किया. दोनों जो सांप्रदायिक ताकत है उन्होंने देश के 1947 में बंटवारे की पृष्ठभूमि तैयार की." बता दें कि ये बहस उस समय शुरू हुई थी जब सावरकर को लेकर हुई एक बुक लान्‍च पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वीर सावरकर इस देश के महानायक थे, है और रहेंगे.

<a title="BSF को अधिक अधिकार मिलने पर पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने जताई कड़ी आपत्ति, जानें क्या है पूरा मामला" href="https://www.abplive.com/news/india/punjab-cm-charanjit-singh-channi-strong-objection-on-bsf-getting-more-rights-on-international-border-1981899" target="">BSF को अधिक अधिकार मिलने पर पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने जताई कड़ी आपत्ति, जानें क्या है पूरा मामला

<a title="Covid Vaccination: कोरोना टीकाकरण में अगले हफ्ते 100 करोड़ का आंकड़ा होगा पार, फिलहाल बूस्टर डोज देने की कोई योजना नहीं" href="https://www.abplive.com/news/india/union-health-minister-mansukh-mandaviya-said-anti-covid-vaccination-will-cross-historic-100-crores-1981932" target="">Covid Vaccination: कोरोना टीकाकरण में अगले हफ्ते 100 करोड़ का आंकड़ा होगा पार, फिलहाल बूस्टर डोज देने की कोई योजना नहीं

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया