भारत ने ब्रिटेन को करारा जवाब दिया है. भारत की कोविड-19 वैक्सीन को मान्यता न देने वाले ब्रिटेन पर अब भारत ने भी जवाबी कार्रवाई की है. भारतीय सरकार ने घोषणा करते हुए शुक्रवार को बताया कि 4 अक्टूबर से ब्रिटेन से भारत आने वाले सभी यात्रियों को भारत में 10 दिन के लिए क्वारंटीन किया जाएगा. इसके अलावा ब्रिटेन से आने वाले सभी यात्रियों की एयरपोर्ट पर कोरोना जांच के लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट भी किए जाएंगे. इसके अलावा ब्रिटिश नागरिकों को भारत में आने के 8 दिनों के बाद दोबारा आरटी-पीसीआर कराना होगा.

कोविशील्ड को नहीं दी मान्यता

कोविड-19 वैक्सीन कोविशील्ड का निर्माण ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने एस्ट्रेजेनेका के साथ मिलकर किया है. इस वैक्सीन का बड़े तादाद में उत्पादन भारत में सीरम इंस्टिट्यूट द्वारा किया जा रहा है. कोरोना के खिलाफ इस जंग को मजबूती के लिए भारत, ब्रिटेन समेत दुनिया के कई दशों में इस वैक्सीन का प्रयोग किया जा रहा है. इसके प्रयोग के बावजूद ब्रिटेन ने भारत में उत्पादित हो रही इस वैक्सीन को अपने देश में मान्यता देने से इन्कार कर दिया है.

ब्रिटेन में भारतीय को रहना होगा क्वारंटीन

ब्रिटेन ने अपने यहां इस बात का ऐलान कर दिया है कि 4 अक्टूबर के बाद वहां उन लोगों को ही प्रवेश दिया जाएगा जिन्होंने मॉडेर्ना, ऑक्सफोर्ड एस्ट्रेजेनेका या फाइजर बायोनटेक की कोविड-19 वैक्सीन की डोज लगा रखी हो. चौंकाने वाली बात यह है कि ऑक्सफोर्ड एस्ट्रेजेनेका की ओर से निर्मित कोविशील्ड वैक्सीन को ब्रिटेन ने मान्यता देने से इन्कार कर दिया है.

ब्रिटेन ने साफ कह दिया है कि इन तीन वैक्सीन के अलावा अगर कोई व्यक्ति कोई वैक्सीन लेकर ब्रिटेन पहुंचता है तो उसे एयरपोर्ट पर आरटी-पीसीआर टेस्ट कराना होगा. इसके अलावा यात्री को अपने 72 घंटे पहले की आरटी-पीसीआर रिपोर्ट निगेटिव दिखानी होगी, और 10 दिनों के लिए क्वारंटीन रहना होगा.

यह भी पढ़ें:

उपराष्ट्रपति नायडू ने बुजुर्गों को किया सम्मानित, कहा- उम्रदराज लोगों को बूढ़ा कहने की जगह ‘वृद्ध’ या ‘बुजुर्ग’ कहिए

नौकरशाही पर CJI एनवी रमना की बड़ी टिप्पणी, कहा- पुलिस अधिकारियों के खिलाफ शिकायतों के लिए बनाना चाहता था पैनल

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट