एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने राज ठाकरे पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि राज ठाकरे महीनों तक गायब रहते हैं, वो कभी भी एक मुद्दे पर नहीं टिकते हैं ये उनकी खासियत है. एनसीपी पर जाति की राजनीति करने के राज ठाकरे के आरोप को खारिज करते हुए पार्टी प्रमुख शरद पवार ने रविवार को कहा कि मनसे अध्यक्ष किसी भी मुद्दे पर कभी एक राय नहीं रखते हैं और साल में तीन से चार महीने ‘‘सुषुप्त अवस्था’’ में रहते हैं, जो उनकी ‘‘खासियत’’ है. शनिवार को मुंबई में शिवाजी पार्क में एक रैली में राज ठाकरे ने शरद पवार की आलोचना करते हुए उन पर समय-समय पर जातिगत कार्ड खेलने और समाज को बांटने का आरोप लगाया था. पवार ने कोल्हापुर में पत्रकारों से कहा कि इसके विपरीत एनसीपी ने सभी जातियों के लोगों को एकजुट किया है.

शरद पवार का राज ठाकरे पर तंज

शरद पवार ने कहा कि राज ठाकरे को टिप्पणी करने से पहले एनसीपी का इतिहास पढ़ना चाहिए. महाराष्ट्र नव निर्माण सेना (मनसे) प्रमुख के भाषण पर एक सवाल के जवाब में पवार ने तंज कसते हुए कहा कि राज ठाकरे तीन से चार महीने सोये रहते हैं और अचानक भाषण देने के लिए जाग जाते हैं. यह उनकी खासियत है. मुझे नहीं पता कि वह इतने महीनों तक क्या करते हैं. पवार ने कहा कि मनसे प्रमुख कई बातें कहते हैं लेकिन उन पर टिके नहीं रहते. वो एनसीपी और जाति की राजनीति के बारे में बात करते हैं. असलियत यह है कि छगन भुजबल और मधुकरराव पिचड समेत अन्य नेताओं ने सदन में एनसीपी के नेता के तौर पर काम किया है. हर कोई जानता है कि वे किस जाति से आते हैं.

एक मुद्दे पर टिका न रहना राज ठाकरे की खासियत- पवार

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उनके भतीजे और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार विधानसभा में 30 साल पूरे करने के बाद सदन के नेता बने. राज ठाकरे के उत्तर प्रदेश की तारीफ करने के बारे में पूछे जाने पर पवार ने कहा कि जैसा कि मैंने पहले भी कहा है कि वह किसी भी चीज के बारे में बात कर सकते हैं. मुझे नहीं पता कि उन्होंने उत्तर प्रदेश में क्या देखा. उत्तर प्रदेश में हाल में क्या हुआ? यूपी चुनाव नतीजे अलग वजहों से अलग थे. लेकिन लखीमपुर खीरी में उत्तर प्रदेश की सीमाओं पर किसान प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन कोई भी उनके मुद्दे हल करने नहीं आया. योगी सरकार के दौरान कई चीजें हुई और अगर वह (राज ठाकरे) सरकार की तारीफ कर रहे हैं तो मैं कुछ नहीं कहना चाहता. यह पूछे जाने पर कि क्या राज ठाकरे महाराष्ट्र में नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर बीजेपी के अनुसार अपनी पार्टी का रुख पेश करने की कोशिश कर रहे हैं, इस पर पवार ने पिछले चुनावों में मनसे के खराब प्रदर्शन का हवाला दिया.

ये भी पढ़ें:

उद्धव पर राज की टिप्पणी पर बोले संजय राउत, कहा- ‘इतनी देर बाद जाकर खुली इनकी अकल'

महाराष्ट्र के सीएम पर बरसे राज ठाकरे, कहा- ‘उद्धव ने जनता के साथ गद्दारी की है, वही सिखाएगी सबक'

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट