हिमाचल के ऊना मंडी व कुल्लू में प्रतिबंधित झंडे पर की गई पुलिस की कार्रवाई का मामला तूल पकड़ गया है. मामला धमकियों तक जा पहुंचा है. पहले से ही हिमाचल को धमकियां दे रहे गुरूपंत सिंह पन्नू भी इस मामले में कूद पड़े हैं. ‘सिख फॉर जस्टिस’ की ओर से पन्नू ने 29 अप्रैल को शिमला में खालिस्तान का झंडा फहराने की चेतावनी दी है.

मुख्यमंत्री के नाम खत लिखकर व वीडियो संदेश जारी कर पन्नू ने हिमाचल में भिंडरावाले की फोटो और खालिस्तानी झंडे लगी गाड़ियों को रोकने पर ऐतराज जताया है. चिट्ठी में बताया गया है कि 29 अप्रैल को शिमला में झंडा फहराया जाएगा, जो 1966 तक पंजाब की राजधानी थी.

’नगर निगम शिमला के चुनाव से पहले धमकियां'

पन्नू पर अब हिमाचल में राजनीति भी शुरू हो गई है. कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा, ‘पन्नू साहेब’ हिमाचल को धमकियां दे रहे हैं. इससे पहले भी इस तरह की धमकियां दी जा चुकी हैं. सरकार व केंद्रीय जांच एजेंसियों ने इसकी क्या जांच की ये बताएं. उन्होंने सवाल उठाया कि पहले भी उप चुनावों के समय इस तरह की धमकियां दी गई थीं, अब भी नगर निगम शिमला के चुनाव से पहले इस तरह की धमकियां दी जा रही हैं, इसका क्या कनेक्शन है?

धमकियों पर बोले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पन्नू की धमकियों को लेकर कहा कि इस तरह की धमकियां पहले भी मिलती रही हैं. उनकी धमकियों को वे गंभीरता से नहीं लेते हैं. बावजूद इसके सरकार अलर्ट पर है. वहीं, सोलन के साधुपुल में हुए बस हादसे में 3 की मौत हो गई है. मौके पर ही एक की मौत हो गई थी. चालक सहित तीन की मौत हो गई है. मुख्यमंत्री ने हादसे पर दुःख व्यक्त किया और कहा कि राहत के तहत प्रभावितों को मुआवजा दिया जा रहा है.

ये भी पढ़ें-

<a title="’कच्चे तेल की वजह से नहीं, एक्साइज ड्यूटी के चलते बढ़े डीजल-पेट्रोल के दाम’, कांग्रेस ने किया बड़ा दावा" href="https://www.abplive.com/news/india/diesel-petrol-prices-increased-due-to-excise-duty-congress-big-claim-2089129" target="">’कच्चे तेल की वजह से नहीं, एक्साइज ड्यूटी के चलते बढ़े डीजल-पेट्रोल के दाम’, कांग्रेस ने किया बड़ा दावा

<a title="उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव होंगे विपक्ष के नेता, सपा विधायक दल की बैठक में फैसला" href="https://www.abplive.com/news/india/akhilesh-yadav-elected-leader-of-opposition-in-up-assembly-2089106" target="">उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव होंगे विपक्ष के नेता, सपा विधायक दल की बैठक में फैसला

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट