कथित अवैध फोन टैपिंग मामले में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को मुंबई पुलिस ने तलब किया था. इसके विरोध में बीजेपी लगातार प्रदर्शन कर रही है. बीजेपी के प्रदर्शन को लेकर शिवसेना सांसद संजय राउत ने रविवार को सवाल किया कि कुछ लोग खुद को कानून से ऊपर क्यों समझते हैं और यह ‘ड्रामा’ क्यों किया जा रहा है. ट्विटर पर किये गए एक पोस्ट में राज्यसभा सदस्य राउत ने आरोप लगाया कि केंद्रीय एजेंसियां अतीत में ‘राजनीतिक प्रतिशोध’ के तहत कुछ मामलों की जांच के सिलसिले में महाराष्ट्र के कई मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों को समन भेज चुकी हैं.

शिवसेना के मुख्य प्रवक्ता राउत ने कहा कि लोकतंत्र में किसी के लिए कोई विशेष अधिकार नहीं हैं और कानून की नजरों में सभी बराबर हैं. कथित फोन टैपिंग मामले में बीकेसी साइबर पुलिस की एक टीम रविवार को फडणवीस का बयान दर्ज करने के लिए उनके आवास पर पहुंची थी. पुलिस ने इस संबंध में फडणवीस को शनिवार को नोटिस जारी किया था. रविवार को महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन किया और नोटिस की प्रतियां जलाईं.

दक्षिण मुंबई में विधायक नितेश राणे, विधान परिषद सदस्य प्रसाद लाड और प्रवीण दरेकर सहित बीजेपी के कई नेता फडणवीस के आवास के बाहर एकत्रित भी हुए. राउत ने मराठी में ट्वीट किया, “कुछ लोग और राजनीतिक दल खुद को कानून से ऊपर क्यों समझते हैं? केंद्रीय एजेंसियों ने राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से जांच के लिए महाराष्ट्र के कई मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों को तलब किया और वे एजेंसियों के सामने पेश हुए. लोकतंत्र में किसी को कोई विशेष अधिकार हासिल नहीं है. कानून के सामने सब बराबर हैं. फिर यह ड्रामा क्यों?”

वहीं मुंबई में शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने भी बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महा विकास आघाड़ी सरकार केंद्र की तरह राज्य की एजेंसियों का इस्तेमाल विपक्षी नेताओं के खिलाफ नहीं करती. महा विकास आघाड़ी में शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी शामिल है. जब महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ और विपक्षी दलों के नेताओं द्वारा एक-दूसरे के खिलाफ शिकायतें दर्ज कराने के बढ़ते मामलों के बारे में पूछा गया तो ठाकरे ने कहा, “हम सिर्फ कानूनी प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हैं. मैं इसके बारे में अधिक टिप्पणी नहीं करना चाहता.” उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी नेता बौखला गए हैं, इसलिए वे राज्य में विभिन्न मुद्दों को लेकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं.

यह भी पढ़ेंः

’मुझसे गवाह नहीं, गुनहगार के जैसे पूछे गए सवाल’, ट्रांसफर पोस्टिंग केस में 2 घंटे की पूछताछ पर बोले फडणवीस

पंजाब में अरविंद केजरीवाल बोले- जो जो गारंटी दी है, सब पूरी करेंगे, कुछ पहले होंगी कुछ में समय लग सकता है

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट