शिवसेना के सांसद संजय राउत ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) को भारतीय जनता पार्टी (BJP) बताया है. उन्होंने कहा कि मैंने अधिकारियों द्वारा जबरन वसूली का रिकॉर्ड पीएम को दिया है. संजय राउत ने ये भी कहा कि मुंबई पुलिस ईडी के अधिकारियों के खिलाफ जांच करेगी और कुछ अधिकारी जेल भी जाएंगे.

संजय राउत ने कहा कि ईडी के कुछ अधिकारी बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं. ईडी बीजेपी का एटीएम बन गया है और मैंने पीएम को इन अधिकारियों द्वारा जबरन वसूली का रिकॉर्ड दिया है. ईडी अधिकारियों के नेक्सस ठेकेदारों, डेवलपर्स और बिल्डरों से जबरन वसूली कर रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि मुंबई पुलिस ईडी अधिकारियों की सांठगांठ से आपराधिक सिंडिकेट और रंगदारी रैकेट की जांच शुरू करेगी. मेरी बात मानिए, इनमें से कुछ ईडी अधिकारी जेल भी जाएंगे.

Mumbai police will begin the investigation of criminal syndicate and extortion racket by a nexus of ED officials. Mark my words, some of these ED officers will go to jail too: Shiv Sena leader Sanjay Raut pic.twitter.com/yFPCEmBtAF
— ANI (@ANI) March 8, 2022

शिवसेना सांसद का बयान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे के करीबियों के ठिकानों पर छापेमारी के बाद आया है. संजय राउत ने कहा कि क्या किसी और राज्य में उन्हें कोई नही मिलता है. हमें पता है कि यह सरकार गिराने की साजिश की जा रही है. हमने ED और IT को 50 नाम दिए हैं और सबूत के साथ पर उनके ख़िलाफ़ कोई कार्रवाई नहीं की जाती है. उन्होंने कहा कि ED और IT ये नहीं समझते कि कोई MP अगर इस तरह की शिकायत करता है तो उसे गम्भीरता से लेना चाहिए.

संजय राउत पहली बार ईडी को निशाने पर नहीं लिए हैं. उन्होंने इससे पहले कहा था कि ईडी और अन्य केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकारों को गिराने के लिए किया जा रहा है, जो निश्चित रूप से किसी भी देश के लिए एक स्वस्थ संकेत नहीं है जहां लोकतंत्र कायम है.

ये भी पढ़ें- समाजवादी पार्टी के नेता आज़म खान को जमानत मिली

आदित्य ठाकरे और अनिल परब के करीबियों के ठिकानों पर IT की रेड, शिवसेना बोली- महाराष्ट्र को बनाया जा रहा है निशाना

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट