नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस पर करारा हमला बोला. इस दौरान उन्होंने कहा कि आप देख रहे हैं कि उत्तर प्रदेश में किस प्रकार की राजनीति करने की कोशिश हो रही है. भाजपा ने बार बार कहा है और आज फिर मैं कह रहा हूं कि लखीमपुर खीरी में जो हुआ है वो पूर्णतः दुःखद है और उस पूरे विषय की निष्पक्ष जांच चल रही है. उन्होंने कहा कि दुःखद है कि जिस प्रकार की राजनीति कुछ राजनीतिक दल कर रहे हैं और वोट की खेती करने की कोशिश कर रहे हैं. खासतौर से गांधी परिवार, प्रियंका जी और राहुल गांधी अपने आप को चैंपियन ऑफ दलित राइट्स के रूप में प्रोजेक्ट कर रहे हैं.

मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मानवाधिकार का बहुत ज्यादा हनन तब होता है जब उसे राजनीतिक रंग से देखा जाता है, राजनीतिक चश्मे से देखा जाता है, राजनीतिक नफा-नुकसान के तराजू से तौला जाता है. इस तरह का सलेक्टिव व्यवहार, लोकतंत्र के लिए भी उतना ही नुकसानदायक होता है.

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा, ”राजस्थान के प्रेमपुरा गांव में कुछ दिन पहले एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. उसके बाद उसके मृत शरीर को उसके घर के सामने फेंक दिया गया. लेकिन राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा, अखिलेश यादव या बंगाल का कोई नेता वहां नहीं गए.”

कांग्रेस से सवाल पूछते हुए उन्होंने कहा कि राजस्थान का प्रशासन वहां दलितों के साथ हो रही घटनाओं पर कोई कार्यवाई नहीं करता, क्या राजस्थान के दलित का कोई मानवाधिकार नहीं है? इस दौरान उन्होंने एक के बाद कई हमले बोले. बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने पूछा कि आखिर राजस्थान के मामले पर चुप्पी क्यों?

UP Elections 2022: अखिलेश यादव की विजय यात्रा के सामने आज शिवपाल यादव की सामाजिक परिवर्तन यात्रा, क्या आमने सामने होंगे चाचा-भतीजा

Delhi Power Crisis: केंद्र सरकार ने NTPC और DVC को दिया निर्देश- जरूरत के मुताबिक करें दिल्ली में बिजली सप्लाई

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट