Mahua Moitra Attack On Modi Government: लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस सदस्य महुआ मोइत्रा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि यह सरकार इतिहास को बदलना चाहती है, वर्तमान पर भरोसा नहीं करती और भविष्य से डरती है. तृणमूल कांग्रेस सदस्य ने कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण में स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में कही गई बातें सिर्फ जुबानी जमाखर्च है.

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए महुआ मोइत्रा ने आरोप लगाया कि यह सरकार इतिहास को बदलना चाहती है, वर्तमान पर भरोसा नहीं करती और भविष्य से डरती है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण में नेताजी सुभाष चंद्र बोस और अन्य महापुरुषों का उल्लेख केवल कहने भर के लिए किया गया और उनके विचारों का अनुकरण नहीं करती.

मोइत्रा ने कहा कि नेताजी ने कहा था कि सरकार को सभी धर्मों के प्रति तटस्थ रवैया रखना चाहिए और अगर वह होते तो क्या पिछले दिनों हरिद्वार धर्म संसद में मुसलमानों के खिलाफ कथित बयानबाजी होने देते.

उन्होंने आरोप लगाया कि यह सरकार डरती है, इसलिए विरोधियों को दबाने के लिए सीबीआई अधिकारियों का कार्यकाल बढ़ाया जा रहा है और नौकरशाहों से डरती है इसलिए भारतीय प्रशासनिक सेवा संवर्ग नियमों में बदलाव ला रही है.

तृणमूल सांसद ने आरोप लगाया कि सरकार देश के अन्नदाता पर भरोसा नहीं करती और उन्हें न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी नहीं दे रही. उन्होंने कहा कि सरकार मतदाता पर भरोसा नहीं करती, इसलिए वोटर पहचान पत्र को आधार कार्ड से जोड़ा जा रहा है.

Siddharth Nath Singh: योगी सरकार के मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह पर ब्लेड से हमले की कोशिश वाली खबर निकली अफवाह

WATCH: जब सामने आए प्रियंका-अखिलेश और जयंत, नजरें मिलीं और फिर जो हुआ वो आप खुद देखिए

उन्होंने पेगासस स्पाईवेयर के विषय को उठाते हुए कहा कि इस मामले में सारे देशों की सरकारों को झूठा बताया जा रहा है, तो क्या केवल यह सरकार सच बोल रही है. उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि देश के सभी नागरिकों को गणराज्य के लिए लड़ना होगा.

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट