नई दिल्ली: कोरोना महामारी से प्रभावित साल 2020 के दौरान अपराध के मामलों में 2019 की तुलना में 28 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है. एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार, साल 2020 में कुल 66 लाख 1 हजार 285 अपराध के मामले दर्ज किए गए. इसमें भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के तहत 42 लाख 54 हजार 356 मामले और एसएलएल के तहत 23 लाख 46 हजार 929 मामले दर्ज किए गए. जबकि साल 2019 में कुल 51 लाख 56 हजार 158 मामले दर्ज किये गए थे. देश में 25 मार्च 2020 से 31 मई 2020 तक कोविड महामारी के कारण देशव्यापी लॉकडाउन रहा था.

हत्या के मामले में यूपी टॉप पर
एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार, भारत में 2020 में रोजाना औसतन 80 हत्याएं हुईं और कुल 29,193 लोगों का कत्ल किया गया. इस मामले में राज्यों की लिस्ट में उत्तर प्रदेश अव्वल स्थान पर है. यूपी में हत्या के 3779 मामले दर्ज किए गए. इसके बाद बिहार में हत्या के 3150, महाराष्ट्र में 2163, मध्य प्रदेश में 2101 और पश्चिम बंगाल में 1,948 मामले दर्ज किए गए. दिल्ली में 2020 में हत्या के 472 मामले दर्ज किए गए.

पिछले साल जिन लोगों की हत्या की गई थी उनमें से 38.5 फीसदी 30-45 उम्र के थे जबकि 35.9 फीसदी 18-30 उम्र के थे. आंकड़े बताते हैं कि कत्ल किए गए लोगों में 16.4 फीसदी 45-60 साल की आयु वर्ग के थे और चार फीसदी 60 साल से अधिक उम्र के थे जबकि शेष नाबालिग थे.

देश में अपहरण के मामलों में कमी, यूपी में सबसे ज्यादा केस
अपहरण के मामलों में 2019 की तुलना में 2020 में 19 फीसदी की कमी आई है. 2020 में अपहरण के 84,805 मामले दर्ज किए गए जबकि 2019 में 1,05,036 मामले दर्ज किए गए थे. आंकड़ें बताते हैं कि 2020 में अपहरण के सबसे ज्यादा 12,913 मामले उत्तर प्रदेश में दर्ज किए गए. इसके बाद पश्चिम बंगाल में अपहरण के 9309, महाराष्ट्र में 8103, बिहार में 7889, मध्य प्रदेश में 7320 मामले दर्ज किए गए. आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में अपहरण के 4,062 मामले दर्ज किए गए हैं. एनसीआरबी ने कहा कि देश में अपहरण के 84,805 मामलों में 88,590 पीड़ित थे. इनमें अधिकतर यानी 56,591 पीड़ित बच्चे थे.

बलात्कार के मामले में राजस्थान नंबर वन
पूरे देश में 2020 में बलात्कार के रोजाना करीब 77 मामले दर्ज किए गए. पिछले साल दुष्कर्म के कुल 28,046 मामले दर्ज किए गए. देश में ऐसे सबसे अधिक मामले राजस्थान में और दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश में दर्ज किए गए. एनसीआरबी ने कहा कि पिछले साल पूरे देश में महिलाओं के खिलाफ अपराध के कुल 3 लाख 71 हजार 503 मामले दर्ज किए गए जो 2019 में 4 लाख 5 हजार 326 थे और 2018 में 3 लाख 78 हजार 236 थे.

ये भी पढ़ें-
NCRB Data: साल 2020 में रेप के औसतन 77 मामले रोज किए गए दर्ज, पढ़ें राज्यों का हाल

WHO ने दी राहत भरी खबर, बताया- दुनियाभर में कोरोना के मामलों में आई कमी, जानें और क्या कहा?

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट