ऑस्ट्रेलिया में सिखों पर हमले के आरोपी युवक विशाल जूद (Vishal Jood) को ऑस्ट्रेलिया ने जेल से रिहाई के महज कुछ घंटे के भीतर भारत निर्वासित कर दिया. ऑस्ट्रेलिया के इमिग्रेशन एंड सिटीजनशिप मंत्री एलेक्स हॉक (Australia’s Minister for Immigration, Citizenship and Multicultural Affairs Alex Hawke) ने इसकी पुष्टि करते हुए कड़े शब्दों में एक बयान जारी कर बताया कि युवक को पहली फ्लाइट से भारत भेज दिया गया. एलेक्स हॉक ने कहा- गिरफ्तारी के वक्त वह अवैध गैर-नागरिक था. मॉरिशन सरकार ने अपराधिक कार्यों में संलिप्त लोगों से ऑस्ट्रेलियाई जनता की सुरक्षा के लिए बेहद गंभीर कदम उठाए. हम हमेशा हमारे समुयाद की रक्षा के लिए निर्णयात्मक फैसला उठाएंगे.

गौरतलब है कि कई सिखों पर हमले के बाद विशाल जूद को एनएसडब्ल्यू पुलिस ने अप्रैल में गिरफ्तार किया था. विशाल के खिलाफ कई तरह के आरोप लगाए गए थे. हालांकि, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने जून में खुद एजेंसियों से जूड की रिहाई की मांग की थी. इसके साथ ही, विशाल जूड के समर्थकों ने गिरफ्तारे के खिलाफ प्रदर्शन किए थे.

इमिग्रेशन एंड सिटीजनशिप मंत्री ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के सामाजिक ताने-बाने को बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. एलेक्स ने आगे कहा कि मुझे खुशी है कि इस साम्प्रदायिकता और वैमनस्य के खिलाफ समुदाय के नेता खड़े हुए. उन्होंने कहा कि खासकर मैं उस समुदाय नेता का धन्यवाद करना चाहता हूं जिन्होंने इस घटना के वक्त अपने समुदाय के साथ खड़े रहने के लिए कठिन मेहनत की.

ये भी पढ़ें:

Malabar Exercise: चीन से गतिरोध के बीच भारत बंगाल की खाड़ी में करेगा मालाबार युद्धभ्यास, ये देश होंगे शामिल

Kashmir Target Killings: जम्मू कश्मीर में आम नागरिकों की हत्या के बीच एक्शन में सरकार, गृहमंत्री ने बुलाई बड़ी बैठक

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया