उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने धमाकेदार जीत दर्ज की है, वहीं इस बीच समाजवादी पार्टी ने चौंकाने वाले आंकड़े पेश किए हैं. सपा ने सकारात्मक नजरिए के साथ एक आंकड़ा साझा किया है.

सपा के ट्विटर हैंडल पर लिखा गया है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में सपा को 2.9 करोड़ वोट मिले हैं. महज 5 लाख वोट और मिलते तो यूपी में हमारी सरकार बनती ! सपा ने लिखा कि पूर्ण समर्पण के साथ जनता की सेवा कर संघर्ष के रास्ते चलते रहेंगे समाजवादी.

वहीं इससे पहले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में हार के बावजूद समाजवादी पार्टी (सपा) की सीटें बढ़ने और मत प्रतिशत में इजाफा होने पर पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने राज्य की जनता का धन्यवाद किया और कहा कि हमने दिखा दिया है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सीटों को घटाया जा सकता है.

अखिलेश यादव ने शुक्रवार सुबह ट्वीट किया, ‘‘उत्तर प्रदेश की जनता को हमारी सीटें ढाई गुनी करने और मत प्रतिशत डेढ़ गुना बढ़ाने के लिए हार्दिक धन्यवाद. हमने दिखा दिया है कि भाजपा की सीटों को घटाया जा सकता है. भाजपा की सीटों में यह कमी निरंतर जारी रहेगी. आधा से अधिक भ्रम और छलावा दूर हो गया है बाकी कुछ दिनों में दूर हो जाएगा. जनहित का संघर्ष जीतेगा.’’

यादव ने एक और ट्वीट में सपा गठबंधन के जीते हुए विधायकों को बधाई देते हुए कहा, ‘‘सपा-गठबंधन के जीते हुए सभी विधायकों को हार्दिक बधाई. सभी नये विधायक जनता की सेवा व सहायता करने की जिम्मेदारी शत-प्रतिशत निभाएं. उस हर एक छात्र, बेरोजगार युवा, शिक्षक, शिक्षामित्र, महिला, पुरानी पेंशन के समर्थक, किसान, मजदूर और प्रोफेशनल को धन्यवाद जिसने हममें विश्वास जताया.’’

उप्र की जनता को हमारी सीटें ढाई गुनी व मत प्रतिशत डेढ़ गुना बढ़ाने के लिए हार्दिक धन्यवाद!

हमने दिखा दिया है कि भाजपा की सीटों को घटाया जा सकता है। भाजपा का ये घटाव निरंतर जारी रहेगा।आधे से ज़्यादा भ्रम और छलावा दूर हो गया है बाकी कुछ दिनों में हो जाएगा।

जनहित का संघर्ष जीतेगा!
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 11, 2022

ये भी पढ़ें- BJP की धमाकेदार जीत को ममता बनर्जी ने बताया ‘वोटों की लूट’, 2024 के चुनाव को लेकर फूंक दिया बिगुल

ये भी पढ़ें- UP Election Result: नतीजों पर बोलीं मायावती- अफवाह फैलाकर जीती BJP, अखिलेश ने कहा- दूर हुआ भगवा पार्टी का भ्रम

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट