मंगलुरु: कर्नाटक हिंदू महासभा के सचिव धर्मेंद्र ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और बीजेपी को लेकर विवादित बयान दिया है. धर्मेंद्र ने कहा है कि सत्तारूढ़ बीजेपी ने मैसूरु में एक प्राचीन मंदिर को ध्वस्त करने की अनुमति देकर हिंदुओं की पीठ में छुरा घोंपा है. धर्मेंद्र ने कहा हिंदुओं के खिलाफ हमलों को लेकर अगर गांधी जी को मारना मुमकिन था तो आप क्या हैं. हालांकि पुलिस ने अब धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है.

मंगलुरु पुलिस ने धर्मेंद्र को कर्नाटक के मुख्यमंत्री को धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया है. धर्मेंद्र के खिलाफ हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ने ही शिकायच दर्ज कराई थी. हिंदू महासभा का दावा है कि पार्टी ने उन्हें साल 2018 में ही निष्कासित कर दिया था.

बीजेपी ने हिंदुओं की पीठ में छुरा घोंपा- धर्मेंद्र

धर्मेंद्र ने कहा कि सत्तारूढ़ बीजेपी ने मैसूरु में एक प्राचीन मंदिर को ध्वस्त करने की अनुमति देकर हिंदुओं की पीठ में छुरा घोंपा है और अब इस लड़ाई में संघ परिवार का इस्तेमाल कर अपनी हरकतों पर पर्दा डालने की कोशिश कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि मंदिर ध्वस्त किये जाने के खिलाफ संघ के संगठनों की लड़ाई बीजेपी सरकार की नाकामियों को छिपाने की कोशिश है.

आने वाले चुनावों में बीजेपी को हराना चाहिए- धर्मेंद्र

धर्मेंद्र ने कहा, “हमें यह लड़ाई लड़ रहे संघ परिवार पर दया आती है. अगर वे अपनी लड़ाई के प्रति ईमानदार हैं, तो उन्हें आने वाले चुनावों में बीजेपी को हराना चाहिए और हिंदू महासभा का समर्थन करना चाहिए, जो हिंदुत्व पर आधारित की पार्टी है.’ उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी सुप्रीम कोर्ट के आदेश को मंदिर गिराने का कारण बता रही है. साथ ही वे अन्य समुदायों के अवैध धार्मिक ढांचों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहे हैं.'

मंदिरों पर हमले जारी रहे तो'रीढ़विहीन’ सरकार को नहीं बख्शेंगे- धर्मेंद्र

धर्मेंद्र ने कहा कि बीजेपी सरकार का विरोध करने वाले हिंदू संगठनों को खुले तौर पर यह रुख अपनाना चाहिए कि वे भविष्य में पार्टी का समर्थन नहीं करेंगे. उन्होंने कहा कि अगर मंदिरों पर हमले जारी रहे तो हिंदू महासभा बीजेपी और राज्य की ‘रीढ़विहीन’ सरकार को नहीं बख्शेगी.

यह भी पढ़ें-

Punjab New CM: चन्नी पंजाब के पहले दलित मुख्यमंत्री, दो डिप्टी सीएम का शपथग्रहण भी आज संभव

Trilochan Singh Wazir Murder Case: नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता त्रिलोचन सिंह वज़ीर की हत्या का मामला, मुख्य आरोपी हरमीत सिंह गिरफ्तार

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट