PM Modi in Sitapur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यूपी के सीतापुर (Sitapur) में पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी की सरकार पर जमकर निशाना साधा. साथ ही उन्होंने बीजेपी के लिए वोटिंग की अपील की. पीएम मोदी ने इस दौरान बीजेपी का मतलब बताया. उन्होंने कहा कि यूपी में बीजेपी सरकार होने का मतलब है, दंगाराज, माफियाराज, गुंडाराज पर बराबर कंट्रोल. पूजा-पर्वों को मनाने की खुली स्वतंत्रता. बहनों-बेटियों की मनचलों से सुरक्षा.

पीएम मोदी ने कोरोना के दौरान सरकार ने मजबूती से काम किया. उन्होंने कहा, ”विदेशों में कोरोना का टीका बहुत ज्यादा कीमतों पर लग रहा है. लेकिन भारत में बीजेपी सरकार के लिए तिजोरी नहीं, देशवासियों की जिंदगी कीमती है. तिजोरी खाली कर देंगे, लेकिन टीका घर-घर पहुंचाकर रहेंगे. ये काम हमने किया है.”

प्रधानमंत्री ने कहा कि गरीब का राशन जो पहले माफिया लूट लेता था, उसका एक-एक दाना आज गरीब के घर पहुंच रहा है. इस पूरे कालखंड में मेरा ये फोकस रहा कि किसी गरीब के घर में ऐसा दिन नहीं आना चाहिए, जिसमें उसके घर का चूल्हा न जले. गरीब को भूखा न सोना पड़े, इसके लिए हम जागते रहे हैं.

PM Modi का वार- Congress अगर ओरिजनल है तो AAP उसकी फोटो कॉपी, बताया ‘पार्टनर इन क्राइम'

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट