आमतौर पर धीर-गंभीर रहने वाले सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों का दूसरा रूप भी कभी-कभार देखने को मिलता है. आज देश की सबसे बड़ी अदालत के जजों ने केक काट कर क्रिकेट में अपनी जीत का जश्न मनाया. रविवार को जस्टिस एल नागेश्वर राव की कप्तानी वाले CJI एकादश ने सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन को 20 ओवर के मैच में बड़े अंतर से हराया था.

इस मैच का उद्घाटन खुद चीफ जस्टिस एन वी रमना ने सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएसन के अध्यक्ष विकास सिंह की कुछ गेंदों को खेल कर किया था.

मैच के दौरान जज वकीलों की टीम पर खेल के हर क्षेत्र में भारी पड़े. जजों की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 160 रन बनाए. इसके जवाब में वकीलों की टीम 12.4 ओवर में 88 पर ऑल आउट हो गई.

सोमवार को कोर्ट की कार्रवाई शुरू होने से पहले जजों ने अपनी सफलता का आनंद लेने के लिए जज लाउंज में एक कार्यक्रम का आयोजन किया. चीफ जस्टिस ने टीम के कप्तान जस्टिस राव के साथ केक काटा. कार्यक्रम में सभी जज मौजूद रहे.

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट