करीब तीन हजार लोगों की जीवन-रक्षा करने वाली सेना की नर्स, ब्रिगेडियर एस वी सरस्वती को ‘राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है. सोमवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ब्रिगेडियर सरस्वती को एक वर्चुअल कार्यक्रम में ये पुरस्कार प्रदान किया.

ब्रिगेडियर एस वी सरस्वती मिलिट्री नर्सिंग सर्विस (एमएनएस) में डिप्टी डायरेक्टर जनरल के पद पर तैनात हैं. राष्ट्रपति ने नर्स प्रशासक के रूप में ब्रिगेडियर सरस्वती को सैन्य नर्सिंग सेवा में अपार योगदान के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया. राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार एक सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार है, जिसे एक नर्स को निस्वार्थ समर्पण और विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है.

ब्रिगेडियर सरस्वती आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले के रहने वाली हैं और उन्हें 28 दिसंबर 1983 को सैन्य नर्सिंग सेवा (एमएनएस) में कमीशन दिया गया था. एक प्रसिद्ध ऑपरेशन थिएटर नर्स के रूप में उन्होंने 3000 से अधिक जीवन रक्षक और आपातकालीन सर्जरी में सहायता की है.

ब्रिगेडियर एस वी सरस्वती भारतीय सेना के विभिन्न अस्पतालों सहित अफ्रीका के कांगो में संयुक्त राष्ट्र शांति सेनाओं में अपनी सेवाएं दी चुकी हैं. नर्सिंग पेशे में सराहनीय और विशिष्ट सेवा के लिए उन्हें जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ प्रशस्ति पत्र (2005), संयुक्त राष्ट्र मेडल (2007) और सेनाध्यक्ष प्रशस्ति पत्र (2015) से सम्मानित किया जा चुका है.

अपने सेवाकाल में ब्रिगेडियर सरस्वती ने रेजिडेंट्स, ऑपरेशन रूम नर्सिंग प्रशिक्षुओं और सहायक स्टाफ को प्रशिक्षित भी किया है. उन्होनें कार्डियक सर्जरी के लिए रोगी शिक्षण सामग्री और तात्कालिक ड्रैप किट और घाव सीने के लिए धागा तैयार किया है.

Doctors Retirement Age: योगी सरकार का बड़ा फैसला, 5 साल बढ़ेगी डॉक्टरों के रिटायरमेंट की उम्र

ताजपोशी के बाद एक्शन में CM चन्नी: पानी और बिजली बिल माफ, कहा- किसानों पर आंच आई तो अपना गला काट दूंगा

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट