दिल्ली में एक सैलून (Salon) को महिला मॉडल के बालों को काटने में गलती की भारी कीमत चुकानी पड़ी है. कीमत भी ऐसी की आप सुनेंगे तो चौंक जाएंगे. सैलून को अपनी इस गलती के लिए महिला मॉडल को दो करोड़ रुपये का मुआवजा देना होगा. राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निस्तारण आयोग (NCDRC) ने दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल में मौजूद सैलून को ये मुआवजा चुकाने का आदेश दिया है. ये महिला मॉडल इस सैलून में 12 अप्रैल, 2018 को हेयरकट के लिए गई थीं.

NCDRC के अध्यक्ष आरके अग्रवाल और सदस्य एसएम कांतिकर ने अपने आदेश को लेकर कहा, "महिलाएं अपने बालों को लेकर बेहद संवेदनशील होती हैं. ये इनका ख्याल रखने के लिए बहुत ज्यादा पैसा खर्च करती हैं. साथ ही महिलाओं का अपने बालों से भावनात्मक जुड़ाव भी होता है. इस मामले में शिकायत करने वाली महिला हेयर प्रॉडक्ट्स के लिए मॉडलिंग करती हैं. जब वो इस सैलून में बाल कटाने गई थीं तो यहां जैसा वो चाहती थीं उस तरह से उनके बाल नहीं काटे गए. जिसके चलते महिला मॉडल को अपने कई प्रोजेक्ट से हाथ धोना पड़ा. इसके बाद इस महिला मॉडल की जिंदगी पूरी तरह से बदल गई और मॉडलिंग के फील्ड में नाम कमाने का उनका सपना भी टूट गया."

क्या है पूरा मामला

NCDRC ने अपने आदेश में कहा, "महिला मॉडल अप्रैल 12 अप्रैल 2018 में अपने एक इंटरव्यू से हफ्ते भर पहले दिल्ली के एक होटल में स्थित हेयर सैलून में गई थी. जहां उस दिन उनका रेग्युलर हेयर ड्रेसर मौजूद नहीं था. जिसके बाद एक अन्य स्टाइलिस्ट ने उनके बाल काटे. महिला मॉडल ने पहले से ही स्टाइलिस्ट को निर्देश दे दिया था कि उसे आगे से लंबे ‘फ्लिक्स’रखने है और पीछे से बाल चार इंच कटवाने हैं. जहां मॉडल ने एक सामान्य से हेयरकट की बात कही थी. वहीं हेयरड्रेसर ने इस काम को करने में एक घंटे से ज्यादा का समय लगाया. साथ ही मॉडल से कहा गया कि उन्हें वो उनका ‘लंदन’ हेयरकट कर रहा है. महिला मॉडल उस समय शॉक में आ गई जब उन्होंने देखा कि उनके लंबे बालों को काटकर केवल चार इंच का का कर दिया गया है."

सैलून ने हेयर ट्रीटमेंट के दौरान और बिगाड़ दिए महिला के बाल

इसके बाद मॉडल ने सैलून मैनेजमेंट से शिकायत की जिसने उन्हें मुफ्त में हेयर एक्स्टेन्शन ट्रीटमेंट का ऑफर दिया. 3 मई 2018 को महिला मॉडल इस ट्रीटमेंट के लिए वापस सैलून आई. मॉडल ने अपने आरोप में बताया कि इस ट्रीटमेंट के दौरान ज्यादा अमोनिया के चलते उनके बाल और सिर की स्किन पूरी तरह से डैमेज हो गई. साथ ही उन्हें इसके बाद से सिर की स्किन में बहुत ज्यादा खुजली की समस्या भी होने लगी.

NCDRC ने अपने आदेश में कहा, "सैलून की लापरवाही के चलते महिला मॉडल को बहुत ज्यादा मानसिक तनाव का शिकार होना पड़ा और उनकी जॉब भी चली गई." जिसके बाद NCDRC ने सैलून को आठ हफ्तों के भीतर महिला को 2 करोड़ रुपये का मुआवजा चुकाने का आदेश दिया है.

यह भी पढ़ें

Explained: अभी तक कितने राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में 100 फीसदी व्यस्कों को लगी वैक्सीन की पहली डोज? जानिए

Covid Vaccine: ब्रिटेन ने कोविशील्ड को तो मान्यता दे दी, लेकिन अभी कहां फंसा है पेंच? जानिए

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट