नई दिल्ली: केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को वार्षिक स्वच्छता सर्वेक्षण का सातवां संस्करण ‘स्वच्छ सर्वेक्षण-2022’ की शुरुआत की. इस सर्वे के तहत पहली बार जिलों की रैंकिंग होगी. कार्यक्रम में पुरी ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन देश का एक महत्वपूर्ण और परिवर्तनकारी कार्यक्रम है, जिसने जमीनी स्तर पर सभी हितधारकों की भागीदारी के कारण सफलता हासिल की है.

मंत्री ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने नेतृत्व के जरिए इसे एक जन आंदोलन में परिवर्तित करके महात्मा गांधी के दृष्टिकोण को वास्तविकता में बदलने का काम किया है. सफलता की राह आसान नहीं थी लेकिन आज हमने न केवल खुले में शौच से मुक्त (ओडीएफ) का लक्ष्य हासिल किया है बल्कि ठोस कचरा प्रबंधन में भी सफलता हासिल की है.'

पुरी ने कहा कि करोड़ों भारतीय नागरिक आंदोलन से जुड़े हुए हैं और यह लगातार मजबूत हो रहा है. प्रधानमंत्री एक अक्टूबर को स्वच्छ भारत मिशन (एसबीएम) 2.0 और अटल नवीकरण और शहरी परिवर्तन मिशन (अमृत) 2.0 की शुरुआत करेंगे. मंत्रालय ने कहा कि इस महत्वाकांक्षी अभियान को सुगमतापूर्वक अंजाम देने के लिए ‘स्वच्छ सर्वेक्षण 2022’ में पिछले साल मूल्यांकन के लिए तैनात विश्लेषणकर्ताओं की संख्या दोगुनी से अधिक होगी.

एक बयान में मंत्रालय ने कहा कि इस साल के सर्वेक्षण से छोटे शहरों के लिए आबादी की दो श्रेणियों-15,000 से कम और 15,000-25,000 की शुरुआत करने से एक समान अवसर पैदा होगा. मंत्रालय के अनुसार सर्वेक्षण का दायरा बढ़ाकर अब 100 फीसदी वार्डों को नमूने के लिए शामिल किया गया है, जबकि पिछले सालों में यह 40 फीसदी था.

ये भी पढ़ें-
Narendra Giri Case: मौत से पहले महंत नरेंद्र गिरि ने बनाया था वीडियो, आत्महत्या की हो रही है पुष्टि

अलीगढ़: जंजीरों से बंधे बच्चों का वीडियो वायरल, स्थानीय लोगों का आरोप- मदरसे के बच्चों से मगवाएं जाते हैं पैसे

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट