इंडिगो के एक विमान में यात्री के फोन में आग लगने की घटना सामने आई है. इंडिगो की डिब्रूगढ़-दिल्ली उड़ान के दौरान गुरुवार को एक यात्री के मोबाइल फोन में आग लग गई, लेकिन क्रू मेंबर ने आग बुझाने वाले यंत्र की मदद से उस पर काबू पा लिया. यह जानकारी विमानन नियामक डीजीसीए के अधिकारियों ने दी है.

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के अधिकारियों ने बताया कि घटना में किसी यात्री या चालक दल के सदस्य को कोई चोट नहीं आई है. उड़ान संख्या 6E 2037 डिब्रूगढ़ से दिल्ली की ओर आ रही थी, तभी चालक दल के एक सदस्य ने एक यात्री के फोन से चिंगारी और धुआं निकलते देखा.

विमान में यात्री के फोन में लगी आग

डीजीसीए के अधिकारियों ने बताया कि यात्री के फोन से धुंआ निकलते देखने के बाद चालक दल के सदस्यों ने आग बुझाने के उपकरण की मदद से आग बुझायी. विमान गुरुवार दोपहर करीब 12.45 बजे दिल्ली हवाईअड्डे पर सुरक्षित उतर गया. मोबाइल की बैटरी के असामान्य रूप से गर्म होने की घटना हुई. चालक दल को खतरनाक घटनाओं का प्रबंधन करने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है और उन्होंने स्थिति पर जल्दी काबू पा लिया.

किसी यात्री या क्रू मेंबर को कोई नुकसान नहीं

जानकारी के मुताबिक ये विमान डिब्रूगढ़ से दिल्ली की उड़ान पर था. तभी विमान में सवार एक यात्री के मोबाइल से धुंआ निकलते देखा गया. जिसके बाद क्रू मेंबर तुरंत ही सक्रिय हो गए और उनकी समझदारी से आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया. किसी यात्री या विमान में किसी संपत्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. विमान गुरुवार दोपहर करीब 12.45 बजे दिल्ली हवाईअड्डे पर सुरक्षित उतर गया.

ये भी पढ़ें:

इस मंदिर में अनोखी परंपरा को जारी रखने की इजाजत, रथ यात्रा से पहले पढ़ी जाती हैं कुरान की आयतें

यूपी में लोक कल्याण के लिए ग्राउंड जीरो पर उतरेगी CM योगी की टीम, 5 साल के लिए बनाई रणनीति

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट